आईपीएल

DC vs RCB: ताश के पत्तों की तरह बिखरी दिल्ली, हेजलवुड और भुवी की जोड़ी ने मचाई तबाही; 75 रनों पर ऑल आउट

DC vs RCB: आईपीएल 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम सिर्फ 75 रन पर सिमट गई. शुरुआत से ही बल्लेबाज दबाव में दिखे और महज 7 रन तक पहुंचते-पहुंचते आधी टीम आउट हो गई. इस खराब प्रदर्शन के साथ दिल्ली ने पावरप्ले में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने 4 विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. दोनों गेंदबाजों के सामने दिल्ली के बल्लेबाज टिक नहीं पाए.

76 रनों का आसान टारगेट

पावरप्ले में दिल्ली की हालत बेहद खराब रही और टीम ने सिर्फ 8 रन पर ही 6 विकेट खो दिए. इसके बाद अभिषेक पोरेल ने 30 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास सहयोग नहीं मिला. पूरी टीम 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई. अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 76 रन का आसान लक्ष्य मिला है.

बेंगलुरु की शानदार गेंदबाजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी इस मैच में बेहद असरदार रही. जोश हेजलवुड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए और जोश हेजलवुड को आउट किया. भुवनेश्वर कुमार ने भी 3 विकेट लिए, जिसमें साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल शामिल रहे. वहीं रसिख सलाम डार, क्रुणाल पंड्या और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली.


ये भी पढ़ें: KKR के युवा खिलाड़ी पर गिरी गाज, ‘Obstructing the Field’ विवाद के बाद IPL ने ठोका भारी फाइन


दोनों टीमों के लिए प्लेइंग 11 (DC vs RCB Playing 11)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 (RCB Playing 11): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 (DC Playing 11): साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

दिल्ली में सिर्फ 15 लाख रुपए में मिल रहा घर! हाथ से न निकल जाए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का खास-ऑफर

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए DDA ने नरेला में…

12 minutes ago

सालों बाद सच आया सामने! सचिन, युवराज और गंभीर को क्यों छोड़नी पड़ी टीम? BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने खोला राज

BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, गौतम गंभीर और जहीर खान…

14 minutes ago

‘ना पानी मिलेगा, ना आटा…!’ PAK में कंगाली के बीच नया संकट, भारत के इस फैसले से कांपी शहबाज की रूह

पाकिस्तान में आगामी खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान सिंधु नदी बेसिन में 22% पानी की…

28 minutes ago

सर्राफा बाजार में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, खरीदारी का मन बना रहे लोगों के लिए बड़ी राहत

सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

60 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

CJP leaders detained: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष…

2 hours ago

पीलीभीत में रामलीला कमेटी के फेर में चल गई गोली, 3 लोगों का हो गया मर्डर, इलाके में मचा कोहराम

Murder In Pilibhit: अमरिया कस्बे के रहने वाले अंकित गुप्ता और दूसरे पक्ष के कौशल…

2 hours ago