आईपीएल

IPL 2025 : क्लासेन की घातक बल्लेबाजी ने गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने, 39 गेंदों में बनाए नाबाद 105 रन, SRH ने केकेआर को दी करारी शिकस्त

SRH Vs KKR: आईपीएल 2025 का 68वां मुकाबला रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के बीच खेला गया. हेनरिक क्लासेन की नाबाद 105 रनों की शतकीय पारी की बदौलत एसआरएच ने इस मुकाबले में 110 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. यह आईपीएल में केकेआर की सबसे बड़ी हार है.

SRH ने बनाया पहाड़ जैसा स्कोर

एसआरएच (SRH) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 278/3 का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया. यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. टूर्नामेंट में चार सबसे बड़े स्कोर बनाने का श्रेय इसी टीम के नाम है. उसने 2024 में 287/3 और 2025 में आरआर के खिलाफ 286/6 का स्कोर बनाया था.

168 रनों पर सिमटी कोलकाता की टीम

जीत के लिए 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर 18.4 ओवर में 168 रन ही बना सकी. टीम की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (9) और सुनील नारायण (31) ने पारी की शुरुआत की. अच्छी लय में दिख रहे नारायण को जयदेव उनादकट ने बोल्ड किया. तीसरे नंबर पर कप्तान अजिंक्य रहाणे (15) भी सस्ते में पवेलियन लौटे. इसके बाद क्रमश: अंगकृष रघुवंशी (14), रिंकू सिंह (9) और आंद्रे रसल जल्द ही आउट हो गए. सातवें नंबर पर मनीष पांडेय ने जरूर 37 रन बनाए लेकिन वह अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए.

इसके बाद रमनदीप सिंह (13) और हर्षित राणा (34) ने कुछ जुझारू पारी खेली और हार का अंतर कम करने की कोशिश की. अंत में वैभव अरोड़ा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. इस तरह पूरी टीम 18.4 ओवर में 168 रन पर आउट हो गई. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की तरफ से जयदेव उनादकट, एशान मलिंगा और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें- IPL 2025 Playoffs: आईपीएल के टॉप-2 के लिए चारो टीमों के पास अब भी है मौका, यहां समझें प्लेऑफ के TOP-4 का गणित

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की शुरुआत बेहद शानदार रही. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (32) और ट्रेविस हेड (76) तेजी से रन जुटाए. तीसरे नंबर पर हेनरी क्लासेन ने मात्र 39 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 269.23 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए सात चौके और नौ गगनचुंबी छक्के जड़े. अंत में ईशान किशन ने 29 (20 गेंद) और अनिकेत वर्मा ने नाबाद 12 रन (6 गेंद) बनाए. वहीं, केकेआर की तरफ से सुनील नारायण को दो जबकि वैभव अरोड़ा को एक सफलता मिली.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

28 minutes ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

42 minutes ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

2 hours ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

2 hours ago