उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: वांटेड अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, एक सिपाही की मौत, कई गंभीर रूप से जख्मी

गाजियाबाद के मसूरी इलाके में एक वांटेड अपराधी को पकड़ने पहुंची नोएडा पुलिस (Police) की टीम पर स्थानीय भीड़ ने हमला कर दिया. यह घटना उस समय हुई जब पुलिस टीम नोएडा फेज-2 थाने से वांटेड आरोपी कादिर को गिरफ्तार करने गई थी.

Police पर भीड़ ने किया पथराव

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही पुलिस ने इलाके में दबिश दी, वहां मौजूद भीड़ ने अचानक से पत्थरबाजी शुरू कर दी. इसी दौरान भीड़ की ओर से फायरिंग भी की गई. इस फायरिंग में पुलिस कांस्टेबल सौरभ को गोली लग गई. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. हमले में अन्य 2 से 3 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं. हालांकि, डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज चल रहा है.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. और हमले की एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि वांटेड आरोपी कादिर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें- घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी का मामला: ED ने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई में जेपी समूह की कंपनियों पर की छापेमारी, बरामद हुई नकदी

पुलिस का कहना है कि हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, इस वारदात में जो भी शामिल रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

5 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

7 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

59 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago