RCB batting vs KKR: IPL 2025 का आगाज गतविजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की भिड़ंत से होगा. आईपीएल 2020 के बाद से दोनों टीमों के बीच खेले गए आठ मुकाबलों में केकेआर ने छह बार जीत हासिल की है. यह मुकाबला ईडन गार्डन्स में होगा, जहां कुछ दिलचस्प आंकड़े इस महामुकाबले का हिस्सा बन सकते हैं.
वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी का एक मजबूत धड़ा है. दूसरी ओर, आरसीबी की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी उनके सबसे अनुभवी और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के कंधों पर होगी. हालांकि, टी20 क्रिकेट में वरुण और नारायण के खिलाफ कोहली के आंकड़े खास नहीं रहे हैं.
कोहली ने वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ सात पारियों में 39 गेंदों पर 40 रन बनाए हैं और एक बार वह वरुण के हाथों आउट हो चुके हैं. वहीं, सुनील नारायण के खिलाफ कोहली ने 20 पारियों में 157 गेंदों का सामना करते हुए 162 रन बनाए हैं और चार बार नारायण के शिकार बने हैं. ऐसे में केकेआर पावरप्ले में कोहली को चुनौती देने के लिए अपने स्पिन आक्रमण का इस्तेमाल कर सकती है.
इसके अलावा, कोहली को अनरिख नॉर्खिये ने भी खासा परेशान किया है. नॉर्खिये की 42 गेंदों पर कोहली ने केवल 41 रन बनाए हैं और दो बार नॉर्खिये को आउट किया है. वरुण चक्रवर्ती ने लियम लिविंगस्टन को भी आठ पारियों में तीन बार अपना शिकार बनाया है.
पावरप्ले में भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 72 विकेट लिए हैं और वह केकेआर के खिलाफ सबसे अधिक 32 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं. ईडन गार्डन्स पर भी उनका रिकॉर्ड शानदार है, जहां उन्होंने 10 मैचों में 11 विकेट लिए हैं. भुवनेश्वर के खिलाफ डी कॉक और रहाणे को खासा सावधान रहना होगा. भुवनेश्वर ने डी कॉक को सात पारियों में दो बार आउट किया है और रहाणे को 18 पारियों में सात बार. रहाणे की 117 गेंदों पर भुवनेश्वर के खिलाफ 89 के स्ट्राइक रेट से केवल 104 रन ही बन पाए हैं.
केकेआर के स्टार आलराउंडर आंद्रे रसेल ने आईपीएल के पिछले सीजन में अहम भूमिका निभाई थी और अब वह आरसीबी के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं. फिल सॉल्ट, जो केकेआर के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं, इस बार आरसीबी के साथ मैदान पर उतरेंगे. कोहली और सॉल्ट मिलकर आरसीबी की पारी की शुरुआत कर सकते हैं और दोनों ने ही रसेल के खिलाफ अच्छे रन बनाए हैं.
सॉल्ट ने रसेल के खिलाफ आठ बार खेलते हुए 33 गेंदों पर 73 रन बनाए हैं, हालांकि रसेल ने उन्हें दो बार आउट भी किया है. वहीं, कोहली ने रसेल के खिलाफ 82 गेंदों पर 148 के स्ट्राइक रेट से 121 रन बनाए हैं, लेकिन रसेल ने 14 पारियों में कोहली को तीन बार आउट किया है. लियम लिविंगस्टन ने रसेल के खिलाफ 28 गेंदों पर 193 के स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाए हैं और वह एक बार भी रसेल का शिकार नहीं बने हैं.
इसे भी पढ़ें- IPL 2025: रहाणे की अगुवाई में इस Danger टीम के साथ खिताब डिफेंड करने उतरेगी Knight Riders
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam:
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…
Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…
Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…