LSG vs RCB: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 50वें मुकाबले में बारिश की वजह से मैच 19-19 ओवर का कर दिया गया. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 3 विकेट खोकर 209 रन बनाए. इसके बाद डीएलएस नियम के तहत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य मिला.
लखनऊ सुपर जायंट्स को मैच में शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. अर्शिन बड़ी पारी नहीं खेल सके और 17 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने मार्श का अच्छा साथ निभाया. इस दौरान मार्श ने बेहद आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. अर्शिन का विकेट क्रुणाल पांड्या ने लिया.
अर्शिन के आउट होने के बाद भी मार्श का बल्ला नहीं रुका. उन्होंने मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट लगाए और तेजी से रन बटोरे. मार्श ने केवल 49 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया और विपक्षी गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी नजर आए. हालांकि सेंचुरी लगाने के कुछ देर बाद जोश हेजलवुड ने उन्हें आउट कर पवेलियन भेज दिया. मार्श ने 56 गेंदों में 111 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत लखनऊ बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 (RCB Playing 11): जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार और जोश हेजलवुड.
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 (LSG Playing 11): मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव.
-भारत एक्सप्रेस
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…