MI vs CSK
MI vs CSK: आज गुरुवार (23 अप्रैल) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का महामुकाबला देखने को मिलेगा. इस मुकाबले में दोनों टीमें अपनी साख बचाने के लिए मैदान पर उतरेंगी, क्योंकि इन टीमों ने आईपीएल के इतिहास में कुल मिलाकर 10 ट्रॉफियां जीती हैं. ऐसे में मुंबई और चेन्नई का यह मैच काफी दिलचस्प हो गया है. हालांकि, मैच से पहले अटकलें तेज हो गई हैं कि दोनों टीमों के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और एमएस धोनी (MS Dhoni) यह मैच खेलेंगे या नहीं. आइए जानते हैं कि दोनों पूर्व कप्तानों को लेकर क्या अपडेट है.
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और एमएस धोनी (MS Dhoni) के खेलने को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन दोनों की वापसी की उम्मीद जरूर बनी हुई है. रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से ट्रेनिंग नहीं कर पाए और उन्होंने हाल ही में अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया. दूसरी तरफ, धोनी ने इस सीजन अब तक कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया है. ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान में उतर सकते हैं. दोनों खिलाड़ियों की वापसी टीमों के लिए अहम हो सकती है, क्योंकि उनकी टीमें इस समय बेहतर प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष कर रही हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग कोच एरिक सिमंस ने एमएसी धोनी की वापसी को लेकर कहा कि अंतिम फैसला मैच के दिन लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह निर्णय तभी होगा जब धोनी खुद और मेडिकल टीम पूरी तरह संतुष्ट होंगे कि वह खेलने के लिए फिट हैं.
वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium pitch report) की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है, जिससे बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. दूसरी पारी में ओस का असर खेल पर साफ दिखता है, जिससे गेंदबाजों को दिक्कत होती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है, इसलिए टॉस की भूमिका काफी अहम रहती है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: महज 8 रन में बना इतिहास! वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा IPL का महारिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच IPL में अब तक 39 मुकाबले हुए हैं. इनमें मुंबई ने 21 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई को 18 बार जीत मिली है. अगर की वानखेड़े स्टेडियम की बात करें, तो यहां मुंबई का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर है. इस मैदान पर मुंबई ने 8 मैच जीते हैं और चेन्नई ने 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं. आंकड़ों से मुकाबला कड़ा लग रहा है, लेकिन जो टीम आज बेहतर खेलेगी वही जीत हासिल करेगी. मौजूदा स्थिति को देखें तो मुंबई थोड़ा आगे नजर आती है.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 (MI Playing 11): क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, कृश भरत, मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह.
इम्पैक्ट प्लेयर– अश्वनी कुमार
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 (CSK Playing 11): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जैमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, गुरजपनीत सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर– एमएस धोनी
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…