मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराया.
IPL 2025: आईपीएल 2025 का 63वां मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. सूर्यकुमार यादव की नाबाद 73 रनों की अर्धशतकीय पारी के बाद जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर के तीन-तीन विकेट की बदौलत एमआई ने डीसी पर 59 रनों की बड़ी जीत दर्ज की और इसी के साथ टूर्नामेंट के प्लेऑफ में जगह बना ली.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए. 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने पावरप्ले में ही अपने शुरुआती तीन विकेट खो दिए थे. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (11), कप्तान फाफ डु प्लेसिस (6) और विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (6) सस्ते में पवेलियन लौटे. चौथे नंबर पर समीर रिजवी (39) और विपराज निगम (20) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम को जीत के नजदीक पहुंचाने में भी नाकाम रहे. इनके अलावा आशुतोष शर्मा ही 18 रन बना सके. पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से मिचेल सैंटनर और जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट चटकाए. उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा को एक-एक सफलता मिली.
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई (Mumbai Indians) की तरफ से सलामी बल्लेबाज रिकेल्टन (25) और रोहित शर्मा (5) ने पारी की शुरुआत की. तीसरे नंबर पर विल जैक्स ने 21 रन बनाए. चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 43 गेंदों पर नाबाद 73 रन बनाए, जिसमें सात चौके और चार गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. वहीं तिलक वर्मा ने टीम स्कोर में 27 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें- RR Vs CSK : राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ किया सफर समाप्त, चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया
कप्तान हार्दिक पांड्या (3) सस्ते में मुकेश कुमार की गेंद पर आउट हुए. अंत में नमन धीर ने आठ गेंदों पर नाबाद ताबड़तोड़ 24 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुकेश कुमार ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए. वहीं, दुश्मन्था चमीरा, मुस्तफिजुर और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली.
-भारत एक्सप्रेस
Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर…
मध्य प्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग की खरीदी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं. एसीएस…
Allahabad High Court Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म…
बिहार के अररिया के मोनू मेटुरबाला ने अपनी गंभीर रूप से बीमार मां के ठीक…
Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश यादव ने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को आतंकवाद और हिंसक…