PBKS vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आज 40वां मुकाबला पंजाब के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच दो ऐसी टीमों के बीच है, जो अब तक पूरे IPL में सबसे मजबूत मानी जा रही हैं. एक तरफ है पंजाब किंग्स, जिसने अब तक अपना एक भी मैच नहीं हारा है (अपराजित), और दूसरी तरफ है राजस्थान रॉयल्स, जो पॉइंट्स टेबल में भले ही चौथे स्थान पर है, लेकिन उनकी टीम की मजबूती इस सीजन सबको दिखी है. आइए जानते हैं कि रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स कितनी बड़ी चुनौती बनती है.
पंजाब किंग्स की टीम ने सात मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मुकाबले जीते, जबकि एक मैच बारिश की वजह से नहीं हो सका. पूरी टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है. पंजाब की ताकत उसकी मजबूत बल्लेबाजी है. ओपनिंग में प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) और प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) तेज शुरुआत देते हैं. वहीं मिडिल ऑर्डर में कप्तान श्रेयस अय्यर जिम्मेदारी संभालते हुए अच्छी पारियां खेल रहे हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) लगातार असरदार साबित हो रहे हैं और विरोधी टीम पर दबाव बना रहे हैं.
राजस्थान रॉयल्स की टीम की उम्मीदें उनके दो युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) पर टिकी हुई है. टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन लगातार जीत हासिल करने में कमी दिखी है. कभी जीत तो कभी हार का सिलसिला चल रहा है.
इस टीम में सबसे मजबूत पक्ष ओपनिंग जोड़ी है. अगर दोनों बल्लेबाज अच्छा खेलते हैं तो टीम बड़े स्कोर खड़े कर सकती है, लेकिन इनके जल्दी आउट होने पर टीम दबाव में आ जाती है.
आज के मैच में पंजाब किंग्स की जीत की संभावना थोड़ी ज्यादा, करीब 55% मानी जा रही है. वहीं राजस्थान रॉयल्स के जीतने के चांस भी कम नहीं हैं, लगभग 45%. (Today IPL Match Prediction) दोनों टीमों के बीच फर्क बहुत ज्यादा नहीं है, इसलिए मैच किसी भी तरफ जा सकता है. कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन नतीजा बदल सकता है. कुल मिलाकर मुकाबला कड़ा रहने वाला है और जीत के लिए दोनों टीमों को पूरा जोर लगाना पड़ेगा.
मुल्लांपुर के स्टेडियम की पिच रेत से तैयार की गई है, इसलिए यहां तेज गेंदबाजों को स्पिनरों के मुकाबले ज्यादा मदद मिलती है. यहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए मौके रहते हैं, लेकिन रन बनाने के लिए बल्लेबाजों को शुरुआत में थोड़ा संभलकर खेलना पड़ता है. इसी वजह से इस मैदान पर मुकाबला रोमांचक रहने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला या ‘AI’ का जादू! क्या बोल गया पाकिस्तानी एक्सपर्ट? जानें दावे की सच्चाई
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 (RR Playing 11): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा.
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 (PBKS Playing 11): प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, मार्को जेनसेन, विजयकुमार वैशाख, युजवेंद्र चहल.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…