Vaibhav Suryavanshi in IPL Final: आईपीएल 2026 के महा-मुकाबले से ठीक पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होने वाले इस ऐतिहासिक फाइनल को लाइव देखने के लिए राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं.
दिलचस्प बात यह है कि वैभव की टीम राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस ने ही दूसरे क्वालिफायर में हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था. ऐसे में फैंस के बीच यह बड़ा सवाल तैर रहा है कि वैभव फाइनल में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को सपोर्ट करेंगे या बेंगलुरु के रन-मशीन विराट कोहली को? इसका असली जवाब तो मैच के दौरान ही मिलेगा.
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट होते ही वैभव सूर्यवंशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. महज 15 साल के वैभव बेहद ही साधारण लुक में नजर आए. उन्होंने हाफ टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी हुई थी. टूर्नामेंट से बाहर होने की निराशा को पीछे छोड़ते हुए उनके चेहरे पर एक बड़ी और बेफिक्र मुस्कान दिखाई दे रही थी. क्रिकेट फैंस उनके इस सिंपल अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं.
वैभव का यह दौरा सिर्फ एक दर्शक के रूप में नहीं, बल्कि मौजूदा सीजन के सबसे बड़े ‘किंग’ के तौर पर है. फिलहाल वैभव 776 रनों (16 मैच) के साथ सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजाए हुए हैं. लेकिन उनके इस ताज को सबसे बड़ा खतरा गुजरात के कप्तान शुभमन गिल से था, जो 722 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं. अगर गिल फाइनल में 55 रन बना लेते हैं, तो वह वैभव को पछाड़कर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लेंगे.
ये भी पढ़ें-केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, की लंबी उम्र की दुआ
साल 2025 में राजस्थान रॉयल्स द्वारा 1.10 करोड़ रुपये में खरीदे गए वैभव ने बेहद कम उम्र में ही आईपीएल में अपनी धाक जमा ली है. उन्होंने अब तक अपने आईपीएल करियर में कुल 23 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 2 शानदार शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं.
इस धमाकेदार सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 36 गेंदों में जड़ा गया उनका शतक सीजन का सबसे तेज शतक भी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस महा-मुकाबले में आरसीबी लगातार दूसरी बार खिताब जीतती है या गिल की गुजरात चैंपियन बनती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…
Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…
Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर…
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…