एजेंसियों का अगला निशाना हो सकते हैं फिरहाद हाकिम: ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर आशंकित हैं..ममता ने कहा कि उनकी सरकार के शहरी विकास मंत्री मंत्री फिरहाद हकीम केंद्रीय एजेंसियों का अगला निशाना हो सकते हैं..

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी छात्र परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि..इस साल 21 जुलाई को पार्थ चटर्जी के आवास पर ईडी की छापेमारी हुई और अब ईडी या सीबीआई फिरहाद हकीम के खिलाफ कभी भी कार्रवाई कर सकती है.. पार्थ चटर्जी के मामले में उन्होने कहा कि शिक्षक की भर्ती में कुछ अनियमितताएं हुई थीं.. लेकिन फिरहाद हकीम के साथ भी ऐसा ही होता है तो यह पूरी तरह से एक साजिश होगी..

इसके अलवा ममता ने अपने भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को लेकर भी इसी तरह की आशंका व्यक्त की.. उन्होंने कहा कि  अभिषेक और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी को भी केंद्रीय एजेंसी की तरफ कभी भी नोटिस मिल सकता है.. उन्होंने कहा कि अभिषेक की पत्नी को 2 साल का बच्चा है अगर इस बार एजेंसी उन्हें बुलाती है तो मैं उसके बच्चे को भी साथ लेकर जाने को कहूंगी..

दरअसल ईडी ने अभिषेक बनर्जी से कोयला घोटाले और उनके परिवार की दो कंपनियों के संबंध को लेकर पूछताछ की थी..इसी मामले में उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी के विदेशी बैंक अकाउंट को लेकर भी पूछताछ की गई थी.. मुताबिक ईडी को शक है कि अभिषेक बनर्जी के परिवार की कंपनियों को कोयला तस्करी से कमाए गए करोड़ों रुपए दिए गए थे.. साथ ही कुछ पैसा रुजिरा बनर्जी के अकाउंट भी भेजा गया था..

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में मंचन हुआ ‘अमर बलिदान’, गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को किया याद

दिल्ली के श्रीराम सेंटर में ‘अमर बलिदान’ नाटक का मंचन हुआ. गुरु तेग बहादुर जी…

12 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, INDIA ब्लॉक दोनों सदनों में लाएगा प्रस्ताव

Gyanesh Kumar removal impeachment: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए INDIA ब्लॉक फिर नया…

13 minutes ago

‘सिर्फ समय काट रहे कुछ देश!’ UNGA में जयशंकर का करारा हमला, खोली विरोधियों की पोल

S Jaishankar UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएन…

35 minutes ago

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा में शामिल युवाओं से किया संवाद, बोले- अनुभव जीवनभर आएंगे काम

पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा यात्रा के युवाओं से बातचीत की.…

43 minutes ago

नूर खान से लेकर इस्लामाबाद सब होगा खाक! IAF को मिला ब्रह्मोस से भी बड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, PAK के क्यों छूटे पसीने?

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 160 SAT-SAAW ग्लाइड बम खरीदने के लिए ₹811…

53 minutes ago

कहीं 3 रुपये तो कहीं 400 रुपये लीटर, आखिर दुनिया में क्यों है पेट्रोल के दाम में इतना बड़ा फर्क?

Cheapest Petrol In World: दुनिया में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग हैं. वेनेजुएला और ईरान जैसे…

1 hour ago