नवीनतम

Akhilesh Yadav की हैट्रिक, तीसरी बार बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP पर झूठ बोलने का लगाया आरोप

लखनऊ– आगामी 2024 लोकसभा चुनाव और पंचायत चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अपनी तैयरियों में लगी हुई है. गुरुवार को हुए सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में Akhilesh Yadav को तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. सपा के महासचिव और चुनाव अधिकारी रामगोपाल यादव ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की आधिकारिक घोषणा की. इस मौके पर पार्टी नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी.

सपा के नए अध्यक्ष के लिए  सिर्फ एक नामांकन

उतर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक बार फिर सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी के 75 नेताओं ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था. इस बात की जानकारी पार्टी के सीनियर लीडर राम गोपाल यादव ने दी. उन्होंने कहा  सपा के नए अध्यक्ष के लिए  सिर्फ एक नामांकन आया था इसलिए Akhilesh Yadav को एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है.

अखिलेश ने जया बच्चन से लिया आशीर्वाद

सपा के राष्ट्रय सम्मेलन में पार्टी के नए अध्यक्ष Akhilesh Yadav के नाम के ऐलान के बाद अखिलेश ने पार्टी की सांसद जया बच्चन के पैर छू कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान सपा के कई बड़े औऱ वरिष्ठ नेता मौजूद रहें.  लखनऊ के  रमाबाई मैदान में अपने संबोधन में अखिलेश ने कहा कि कि यह पद नहीं बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. इस समय लोकतंत्र खतरे में है.  आने वाले 5 साल में समाजवादियों को इतिहास बनाना है. हम सब मिल कर सपा को अन्य राज्यों में फैला कर राष्ट्रीय पार्टी बनाएंगे.

देशभर में चलेगा सदस्यता अभियान

बीजेपी झूठ बोलती है

सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने की अपील की. उन्होने कहा कि हम और व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाएंगे.उन्होने कहा कि हम  लोहियावादी  और अंबेडकर वादियों को साथ लाकर आगे बढ़ेंग. इस दौरान अखिलेश ने बीजेपी पर निशना साधते हुए कहा कि इतिहास के बारे में सबकों पता है कि देश में पहले प्रोपेगैंडा मिनिस्टर होते थे. लेकिन यहां पूरी बीजेपी प्रोपेगेंडा के सहारे चल रही है. अखिलेश ने फिर मजाकिया अंदाज में एक फिल्मी डायलॉग के सहारे बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि हम लोग नवरात्र में मां दुर्गा से प्रार्थना करें कि भाजपा झूठ बोलना बंद कर दे और सच बोलना शुरु करे.

बता दें इससे पहले मंगलवार को लखनऊ के ही रमाबाई अंबेडकर मैदान में सपा का राज्य सम्मेलन हुआ था. इस सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम को तीसरी बार  प्रदेश अध्यक्ष चुन था.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

13 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

51 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

1 hour ago