नवीनतम

पाली में 20 साल बाद मिले लोन चुकाने के नोटिस, 6 गुना ज्यादा लौटाने होंगे, लोग बोले- हमें तो याद ही नहीं कब लिए थे रुपए

पाली में लोन वसूली का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक सहकारी समिति ने ग्रामीणों को 20 साल से भी पहले दिए लोन की रिकवरी के नोटिस थमा दिए हैं. मूलधन से करीब 6 गुना ज्यादा तक ग्रामीणों को चुकाना होगा.

हालांकि, जिन लोगों को नोटिस दिए गए हैं उनका कहना है कि हमें याद भी नहीं है कि हमने ये लोन लिया था. वहीं, समिति का कहना है कि पहले क्यों लोन रिकवरी के नोटिस जारी नहीं हुए, इसकी जानकारी नहीं है. मामला जिले की खिमेल ग्राम सेवा सहकारी समिति का है.

20 साल से नहीं दिए लोन रिकवरी के नोटिस

समिति के अनुसार जिन 40 लोगों को लोन रिकवरी के नोटिस दिए गए हैं उन्होंने अलग-अलग समय लोन लिया था. इन सभी का लोन 31 मार्च 2004 को अवधिपार हो गया था. हालांकि, इसके बाद इन लोगों को कभी नोटिस नहीं दिए गए. अब 4 दिन के भीतर दो बार नोटिस जारी कर समिति ने लोन चुकाने के लिए कहा है. लोन नहीं चुकाने पर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है.

हालांकि ग्रामीण समिति के लोन देने के दावों को ही गलत बता रहे हैं. समिति ने जो रिकवरी लिस्ट जारी की है उसमें मूलधन से 7 गुना तक ज्यादा ब्याज जुड़ा हुआ है.

केस 1- चुन्नीलाल के 2 हजार के लोन पर 11 हजार ब्याज

खिमेल गांव के चुन्नीलाल सरगरा पुत्र बाबूलाल को समिति ने 6 जून को नोटिस दिया. इसमें बताया है कि उसने 2 हजार रुपए का लोन लिया था. जो 31 मार्च 2004 को अवधि पार हो चुका है. अब लगभग 11 हजार के ब्याज सहित 13 हजार 322 रुपए दो दिन बाद 8 जून 2025 तक चुकाने की बात लिखी थी.

चुन्नीलाल सरगरा ने कहा- एक्सीडेंट के कारण मैं डेढ़ साल तक घर पर ही थी. समिति के पदाधिकारी घर आते थे. लेकिन कभी नहीं बताया कि मुझ पर कोई लोन बकाया है. अब नोटिस पकड़ा दिया. कहा है कि लोन चुकाओ. इतने साल तक पदाधिकारी कहां थे. अब धमकी दे रहे हैं कि जेल भेज देंगे. चुन्नीलाल ने 18 जून को समिति पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया.

केस 2 – सावतीराम के नाम 7500 रुपए का लोन, अब 47,637 रुपए चुकाने का नोटिस

खीमेल गांव के ही सावतीराम देवासी पुत्र मोतीराम को भी 6 जून को नोटिस जारी हुआ था. इसमें लिखा है कि उसने समिति से 7500 रुपए का लोन लिया था जो 31 मार्च 2004 को अवधिपार हो गया था. अब 47 हजार 637 रुपए 8 जून 2025 तक चुकाने की बात लिखी. सावतीराम ने भी 18 जून को समिति पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया.

केस 3- बगदाराम के नाम 3279 रुपए का लोन, 18719 रुपए चुकाने होंगे

खिमेल गांव के बुजुर्ग बगदाराम हीरागर पुत्र नथाराम को भी 6 जून को नोटिस मिला. इसमें बताया कि उन्होंने 3279 रुपए का लोन लिया था. इस पर 15 हजार 440 रुपए का ब्याज लगा. यह भी 31 मार्च 2004 को अवधिपार हो गया था. बगदाराम को 8 जून तक 18 हजार 719 रुपए चुकाने की बात नोटिस में लिखी थी.

बगदाराम ने कहा- मेरे पास या मेरे बाप-दादा के पास जमीन तक नहीं है. सोसाइटी की ओर से लोन चुकाने का नोटिस इतने साल बाद मिला. मैं सोसाइटी में लोन की नकल मांगने गया था. ताकि पता चल सके कि मैंने कब और कौन सा लोन लिया था. लेकिन मुझे नकल नहीं दी गई. अब बूढ़ा हो गया हूं. याद नहीं है कि लोन लिया भी था या नहीं. 18 जून को समिति जाकर एप्लीकेशन दी है.

ये भी पढ़ें-सिंगल मदर के बच्चों को OBC प्रमाणपत्र देने के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

केस 4- रूपाराम ने पूछा-30 साल में एक भी नोटिस क्यों नहीं दिया

गांव के रूपाराम को भी ऐसा ही नोटिस मिला. 21 जून शनिवार को रूपाराम ग्राम सेवा सहकारी समिति खिमेल के शाखा प्रबंधक के पास पहुंच गया. लेटर दिया, जिसमें लिखा- 30 साल पुराने एसटी लोन की रसीद और लोन की फाइल की कॉपी दी जाए.

साथ ही यह बताया जाए कि 30 साल में समिति ने मुझे एक भी नोटिस क्यों नहीं दिया. रूपाराम ने अपना खाता नंबर 686 बताया. उसने लिखा- व्यवस्थापक राजेश पुरी ने सूचित किया कि आपने 30 साल पहले लोन लिया था जो बकाया है. लिखित में शिकायत दी, कहा- कोई लोन नहीं लिया.

नोटिस मिलने के बाद सावतीराम देवासी, बगदाराम हिरागर और चुन्नीलाल सरगरा ने 18 जून को लिखित में एक शिकायत समिति को दी है. इसमें तीनों ने लिखा है कि उन्होंने आज तक समिति से कोई लोन नहीं लिया. न ही इससे पहले उन्हें किसी तरह का नोटिस मिला है. 20 साल बाद नोटिस दिए जा रहे हैं. जेल भेजने की धमकी दी जा रही है. इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

मैनेजर बोले- रिकॉर्ड देखकर नोटिस जारी किए हैं

इसे लेकर समिति मैनेजर जसवंत सिंह ने कहा- रिकॉर्ड देखकर अवधिपार ऋण वालों को नोटिस जारी किया है. वर्ष 2024 की ऑडिट रिपोर्ट में समिति के अवधिपार ऋण वाले लोगों को नोटिस जारी किया है. मैं सितम्बर 2023 से खिमेल गांव में व्यवस्थापक लगा हूं. इससे पहले वाले व्यवस्थापक ने अवधि पार ऋण की वसूली क्यों नहीं की, इसके बारे में मैं नहीं जानता.

ये भी पढ़ें- खबर का असर! रातों-रात शुरू हुआ सड़क निर्माण, कीचड़ में उतरे ग्रामीणों के विरोध ने तोड़ी प्रशासन की नींद

समिति स्तर पर गड़बड़ी तो जांच करवाएंगे – MD

मामले में पाली सेंट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैंक के एमडी प्रशांत कल्ला ने कहा- यदि इस तरह का मामला है तो इसकी जानकारी लेकर जांच करवाएंगे. अगर किसी किसान के नाम जमीन ही नहीं है और उसको लोन दिया गया है तो यह जांच का विषय है. समिति स्तर पर किसी तरह की गड़बड़ हुई है तो उसकी जांच करवाएंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

16 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

17 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

21 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

58 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

1 hour ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

1 hour ago