Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

खबर का असर! रातों-रात शुरू हुआ सड़क निर्माण, कीचड़ में उतरे ग्रामीणों के विरोध ने तोड़ी प्रशासन की नींद

भारत एक्सप्रेस ने इस मुद्दे को प्रमुखता से दिखाया. जैसे ही खबर मीडिया में आई, प्रशासन हरकत में आ गया. जिस सड़क की मरम्मत सालों से नहीं हो रही थी, उसका काम रातों-रात शुरू हो गया.

Impact of Bharat Express news

भारत एक्सप्रेस खबर का असर

शहडोल: जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत मुदरिया टोला के बेल्हान टोला में लोगों की सालों से खराब सड़क को लेकर परेशानी बनी हुई थी. सड़क की हालत इतनी खराब थी कि उसमें कीचड़ ही कीचड़ था, जिससे आना-जाना बहुत मुश्किल हो गया था. लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला. जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों ने कीचड़ भरी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया.

भारत एक्सप्रेस ने इस मुद्दे को प्रमुखता से दिखाया. जैसे ही खबर मीडिया में आई, प्रशासन हरकत में आ गया. जिस सड़क की मरम्मत सालों से नहीं हो रही थी, उसका काम रातों-रात शुरू हो गया. इससे ये साफ हो गया कि जब आम जनता अपनी आवाज उठाती है और मीडिया उसका साथ देता है, तो बदलाव आना मुमकिन होता है.

भारत एक्सप्रेस ने ग्रामीणों को दी आवाज

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें बहुत पहले इस सुविधा का हक मिल जाना चाहिए था, लेकिन उनकी आवाज को हमेशा दबा दिया गया. जब उन्होंने खुद कीचड़ में उतरकर विरोध किया और मीडिया ने उनकी बात पूरे प्रदेश तक पहुंचाई, तब जाकर सरकार की नींद टूटी.

ये भी पढ़ें- RJD और परिवार से निकाले जाने पर आज पहली दफा बोले तेज प्रताप यादव- ‘मैं डरने वाला नहीं, मेरे पीछे 4-5 लोग..’

ग्रामीणों में है जनप्रतिनिधियों के प्रति गुस्सा

हालांकि अब काम शुरू हो गया है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन गुस्सा अभी भी बाकी है. ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि चुनाव के समय तो वोट मांगने आ जाते हैं, लेकिन उसके बाद किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता. अब लोगों में ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या नेताओं की जिम्मेदारी सिर्फ चुनाव जीतने तक ही है?

भारत एक्सप्रेस की रिपोर्टिंग ने ये साबित कर दिया कि अगर मीडिया सही मुद्दे उठाए और जनता मिलकर आवाज बुलंद करे, तो बड़ी से बड़ी व्यवस्था भी हिल सकती है. अब उम्मीद है कि गांव के लोग भी आगे और मजबूत होकर अपनी बात कहेंगे और बदलाव लाएंगे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital