ओवैसी के नेता के होटल पर चला बल्डोजर
उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) के नेता तौफीक प्रधान के होटल पर बीडीए की बड़ी कार्रवाई हुई है. उनके आलीशान होटल को बुल्डोजर की मदद से कुछ ही मिनट में ध्वस्त कर दिया गया. बता दें कि ये होटल दो मंजिला था और 700 वर्ग मीटर में बना हुआ था. जिसे बीडीए ने बुल्डोजर चलाकर जमींदोज कर दिया. बीडीए के मुताबिक उन्होने अपना होटल अवैध तरीके से बनाया था. जिसकी वजह से हमने कार्रवाई की है. आलीशान होटल गिराए जाने के बाद AIMIM नेता तौफीक प्रधान ने आरोप लगाया कि उन्हे मुस्लि होने की सजा मिली है.
बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) इन दिनों ग्रीन बेल्ट में बने अवेध होटल और ढावों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है. इस दौरान तौफीक प्रधान का होटल भी बीडीए को ग्रीन बेल्ट में अवैध तरीके बना हुआ मिला. जिसके बाद उन्होने कार्रवाई करते हुए होटल को जमीदोज कर दिया गया. बता दें कि तौफीक ने बाइपास के पास मौजूद 700 वर्ग मीटर जमीन पर दो मंजिला होटल बनवाया था. बीडीए के अधिकारियों की जानकारी के मुताबिक ये होटल बनवाया गया था
बीडीए के मुताबिक AIMIM नेता तौफीक के होटल पर कार्रवाई से पहले उनको कई बार नोटिस भेजे गए थे. जिसका उन्होने कोई जवाब नहीं दिया. उन्हे ये भी कहा गया था कि वो अपना होटल खुद गिरा लें नहीं तो हमें कार्रवाई करना पड़ेगा. वहीं दूसरी तरफ उनका आरोपा है कि उनका होटल ग्रीन बेल्ट से बाहर बना हुआ था. इसके बावजूद बीडीए ने उनके होटल को ध्वस्त कर दिया . बीडीए ने होटल ध्वस्त करने से पहले उन्होंने कोई नोटिस भी नहीं दिया था. उन्होने ये भी आरोप लगाया कि वो मुसलमान हैं इसलिए उनके होटल को निशाना बनाया गया है. तौफीक ने कहा कि बीडीए कह रहा है कि उनको 2015 में नोटिस दिया गया था जबकि 2016 में उन्होंने 700 वर्ग मीटर में होटल बनाया था.
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 तक MP को नशा मुक्त करने के ऐलान पर…
गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…