भाइयों ने पिता को मार डाला
लखनऊ – लखनऊ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है,जहां एक किसान और उसके भाई ने अपने पिता की हत्या कर दी, जो अपनी दस दिन की पोती को मारने का प्रयास कर रहा था. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना गोसाईगंज इलाके की है. पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय रमेश चंद्र रावत इस सप्ताह की शुरुआत में अपने घर में मृत मिले और उनका गला काटा गया था.
उनके बेटे अवधेश और रजनीश, जो पास के एक अन्य घर में रहते हैं, उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोप लगाया कि पिछली दुश्मनी के कारण एक स्थानीय ने रमेश की हत्या कर दी. हालांकि जांच के दौरान पुलिस को अवधेश के घर पर खून के धब्बे मिले और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी.पूछताछ में रमेश की बेटी रेणु ने खुलासा किया कि उसके भाइयों ने उसके पिता को मार डाला था.
रेणु ने बताया कि रमेश आदतन शराब पीते थे और लड़कियों से उन्हें नफरत थी. अवधेश की बेटी के जन्म से वह खुश नहीं थे और वे घर पर नियमित रूप से लड़ते थे. घटना वाले दिन पिता का अपने पुत्रों से झगड़ा हो गया और उन्होंने पोती का गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया. डीसीपी साउथ जोन राहुल राज ने कहा कि गुस्से में आकर अवधेश ने पिता का गला काट दिया.
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…
Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…
सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…
Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…