नवीनतम

दिल्ली हाईकोर्ट करेगा धोबी घाट ध्वस्तीकरण पर सुनवाई, याचिका में राहत देने की मांग

Delhi High Court: दिल्ली के बाटला हाउस स्थित धोबी घाट में चल रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर राहत देने की मांग करने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 5 मार्च को सुनवाई करेगा. यह याचिका धोबी घाट अधिकार मंच ने दायर की है, जिसमें वैकल्पिक जमीन आवंटित करने और वहां निर्माण होने तक डीडीए को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने का निर्देश देने की मांग की गई है. इसके साथ ही, पीड़ित परिवारों को मुआवजा भी देने की मांग की गई है.

सिंगल बेंच में सुनवाई के दौरान, डीडीए की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पहले ही शुरू हो चुकी है. वकील ने बताया कि यह कदम राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें डीडीए की कोई सीधी भूमिका नहीं है.

पीड़ित परिवारों की समस्याएं

धोबी घाट में लगभग 800 से 1000 झुग्गियां हैं, जिनमें अधिकांश परिवार पिछले 10 से 15 सालों से रह रहे हैं. झुग्गियों को पहचानने के लिए नंबर भी दिए गए थे, जो वहां रहने वाले परिवारों के आधार कार्ड पर दर्ज हैं. हालांकि, झुग्गियों में रहने वाले परिवारों का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें कार्रवाई से पहले कोई नोटिस नहीं दिया और अचानक पुलिस बल के साथ आकर उनके घरों को गिरा दिया.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago