दुनिया

13 साल के कैंसर सर्वाइवर बच्चे को ट्रंप ने बनाया सीक्रेट सर्विस एजेंट, जानें कौन है डीजे डेनियल, और राष्ट्रपति ने क्यों लिया ये फैसला

Donald Trump And DJ Daniel: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को मंगलवार रात (स्थानीय समयानुसार) संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ‘पारस्परिक टैरिफ’ से लेकर अमेरिका में ‘गोल्डन एज’ की वापसी तक का जिक्र किया. इस दौरान ट्रंप ने 13 साल के बच्चे (DJ Daniel) को सीक्रेट सर्विस का एजेंट बनाए जाने का ऐलान भी किया.

13 साल का है डीजे डेनियल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए 13 साल के बच्चे डीजे डेनियल (DJ Daniel) का जिक्र किया. उन्होंने 13 वर्षीय डीजे डेनियल को सीक्रेट सर्विस एजेंट बनाने का फैसला किया.

ट्रंप ने कहा, “आज रात, डीजे, हम आपको सबसे बड़ा सम्मान देने जा रहे हैं. मैंने अमेरिकी सीक्रेट सर्विस डायरेक्टर शॉन करन से कहा है कि आपको आधिकारिक एजेंट बनाएं.” राष्ट्रपति ट्रंप के ऐलान के बाद अमेरिकी कांग्रेस तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी. इस दौरान डीजे डेनियल भी कांग्रेस में मौजूद था, ट्रंप के ऐलान के बाद उसे गोद में उठा लिया गया.

DJ Daniel कैंसर सर्वाइवर है

दरअसल, डीजे डेनियल कैंसर सर्वाइवर है. ट्रंप ने बताया कि डीजे हमेशा पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखता था. डॉक्टर ने बताया था कि डीजे के पास सिर्फ पांच महीने का ही समय है, मगर मुश्किलों के बावजूद वह लड़ा और आज इस बात को छह साल बीत गए हैं.

इस खास अवसर पर उनकी पत्नी मेलानिया ने स्पेशल गेस्ट को आमंत्रित किया था. जिनमें फायर फाइटर फैमिली, बंधक बनाए गए अमेरिकी टीचर समेत कई लोग शामिल है. अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ने पिछले साल गोलीबारी करने के आरोपी द्वारा मारे गए एक फायर फाइटर के परिवार, रूसी सरकार द्वारा बंधक बनाए गए एक अमेरिकी टीचर और एक अवैध प्रवासी के हमले में मारी गई युवा नर्सिंग स्टूडेंट की फैमिली लैकेन रिले को भी आमंत्रित किया था. ये राष्ट्रपति ट्रंप के संबोधन के दौरान कांग्रेस में मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें- कौन है वो ‘राक्षस’ ? जिसकी गिरफ्तारी पर President Trump ने पाकिस्तान को कहा ‘शुक्रिया’, पढ़ें क्या है पूरा मामला

ट्रंप ने अमेरिका फर्स्ट की नीति पर चलते रहने का दावा किया. कहा, “छह हफ्ते पहले, मैंने इस कैपिटल के गुंबद के नीचे खड़े होकर कहा था कि अमेरिका का सुनहरा दौर शुरू हो रहा है. तब से लेकर अब तक, हमने तीव्र गति से बिना रुके काम किया है, ताकि देश के इतिहास का सबसे कामयाब और शानदार दौर लाया जा सके. पिछले 43 दिनों में जो हमने काम किया है, वह कई सरकारें कई साल में नहीं कर पाईं. अमेरिका वापस आ गया है. यह तो बस शुरुआत है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago