नवीनतम

PM Modi Uzbekistan Visit: ताशकंद में यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में भारतीय पीएम ने दी पुष्पांजलि, बताया- उज्बेक के समृद्ध इतिहास का सम्मान

PM Modi in Uzbekistan: मध्य एशियाई देश उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज ताशकंद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी यात्रा के पहले दिन ताशकंद स्थित प्रसिद्ध ‘यंगी उज्बेकिस्तान पार्क’ (Yangi Uzbekistan Park) का दौरा किया. वहां उन्होंने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उज्बेकिस्तान के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय भावना को सम्मान दिया.

इस अवसर पर उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव भी पीएम मोदी के साथ मौजूद रहे. दोनों शीर्ष नेताओं ने पार्क परिसर में उज्बेक संस्कृति, सभ्यता और इतिहास के गौरवशाली पन्नों को दर्शाती विभिन्न मूर्तियों और भव्य कलाकृतियों का भी अवलोकन किया.

विदेश मंत्रालय का संदेश: ‘गहरी और अटूट है भारत-उज्बेकिस्तान की दोस्ती’

विदेश मंत्रालय (MEA) के आधिकारिक प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा:

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशकंद के यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की और उज्बेकिस्तान के समृद्ध इतिहास, विरासत और राष्ट्रीय भावना का सम्मान किया. इस विशेष अवसर ने भारत और उज्बेकिस्तान के बीच गहरी और लंबे समय से चली आ रही मजबूत कूटनीतिक दोस्ती को रेखांकित किया है.”

राष्ट्रपति मिर्जियोयेव का आभार, पीएम मोदी ने लिखा भावुक संदेश

इससे पहले ताशकंद एयरपोर्ट पर उतरते ही उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने कूटनीतिक प्रोटोकॉल से आगे बढ़कर खुद प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि यह उज्बेकिस्तान का उनका चौथा दौरा है, जो दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की बढ़ती गति और प्रगाढ़ता को दर्शाता है.

‘विकसित भारत 2047’ और ‘उज्बेकिस्तान 2030’ पर होगी वार्ता

अपनी इस राजकीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी. इस दौरान दोनों देश ‘विकसित भारत 2047’ और ‘उज्बेकिस्तान 2030’ के अपने साझा विकास दृष्टिकोण को गति देने के साथ-साथ रक्षा, ऊर्जा, डिजिटल कनेक्टिविटी, व्यापार और निवेश के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी चौथी बार उज्बेकिस्तान के दौरे पर: राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने ताशकंद में वेलकम किया, डिफेंस-एनर्जी सेक्टर में बड़े सौदों पर नजर

Bharat Express Desk

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

8 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

8 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

8 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

9 hours ago