Categories: नवीनतम

पीएम मोदी का मध्य प्रदेश दौरा आज, ईसागढ़ के आनंदपुर धाम में करेंगे पूजा-अर्चना

PM Modi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर स्थित आनंदपुर धाम आ रहे हैं. वे यहां पूजा-अर्चना करेंगे और मंदिर परिसर का भ्रमण भी करेंगे.

आनंदपुर धाम में दो घंटे रुकेंगे पीएम

मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग दो बजे विशेष विमान से ट्रांजिट विजिट पर महाराजपुरा एयर फोर्स स्टेशन ग्वालियर पहुंचेंगे. यहां पांच मिनट रुकने के बाद अशोकनगर के लिए रवाना हो जाएंगे. ईसागढ़ के आनंदपुर धाम में लगभग दो घंटे रहेंगे और उसके बाद शाम छह बजकर 20 मिनट पर ग्वालियर से रवाना होंगे.

पीएम मोदी करेंगे मंदिर पूजा-अर्चना

बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे और आनंदपुर धाम स्थित मंदिर परिसर का भ्रमण भी करेंगे. आध्यात्मिक और पारमार्थिक उद्देश्य से स्थापित आनंदपुर धाम 315 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है. यहां आधुनिक गौशाला संचालित है, जिसमें 500 से अधिक गौवंश हैं. आनंदपुर ट्रस्ट यहां कृषि कार्य भी कर रहा है.

श्री आनंदपुर ट्रस्ट ग्राम सुखपुर तहसील ईसागढ़ में 1977 से चैरिटेबल अस्पताल संचालित है. यहां मरीजों के लिए 125 बिस्तरों की व्यवस्था है. अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 600 मरीजों की ओ.पी.डी. संचालित है. यहां विभिन्न विशेषज्ञ मरीजों का उपचार करते हैं. वर्ष में विशेष स्वास्थ्य शिविर भी यहां आयोजित किए जाते हैं. ट्रस्ट द्वारा आनंद प्राथमिक विद्यालय सुखपुर, आनंद माध्यमिक विद्यालय आनंदपुर तथा आनंद मिडिल स्कूल ग्राम सुखपुर में संचालित हैं, जिसमें 62 शिक्षक-शिक्षिकाएं पदस्थ हैं और 1215 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं.

यह भी पढ़ें- PM Modi varanasi Visit: पीएम मोदी आज 50वीं बार जाएंगे वाराणसी, पूर्वांचल को देंगे 3884 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी के आनंदपुर धाम प्रवास को लेकर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा तैयारियों का पहले ही जायजा ले चुके हैं. श्री आनंदपुर ट्रस्ट के अन्य महत्वपूर्ण सत्संग केन्द्र श्री प्रयागधाम जिला पुणे (महाराष्ट्र), श्री आनंदपुर सत्संग ट्रस्ट जम्मू, अमरधाम चैम्बूर मुंबई (महाराष्ट्र), विवेक धाम बेंगलुरु (कर्नाटक), स्वरूप धाम पथरीताल गोंडा (उ.प्र.), आनंदधाम पंचगुणी जिला सतारा (महाराष्ट्र), आनंदधाम वसंतकुंज (दिल्ली) तथा श्री संतनगर जिला धौलपुर (राजस्थान) में संचालित हैं. मध्य प्रदेश में पुनीत धाम जिला शिवपुरी, परमधाम जिला ग्वालियर और सुखधाम जिला इंदौर में ट्रस्ट के सत्संग केन्द्र स्थापित हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

11 minutes ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

17 minutes ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

1 hour ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

1 hour ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

2 hours ago