नवीनतम

मनचले युवक ने चाकू की नोंक पर किशोरी की मांग भर फोटो मंगेतर को भेजा

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक मनचले युवक का अजीबो-गरीब करनामा लामने आया है. मनचले युवक ने एक किशोरी को चाकू की नोंक पर मांग में मांग भर ड़ली और इसकी तस्वीर खींचकर युवती के मंगेतर को भेज दी. हद तो तब हो गई जब युवक ने अपने साथ शादी न कराए जाने पर युवक ने लड़की को जान से मारने की धमकी तक दे डाली. इस घटना के चलते लड़की अवसाद में आ गई है जिसके बाद उसने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है

बता दें ये घटना खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. किशोरी ने अपने बयान में कहा कि आरोपी युवक उसके पड़ोसी का रिश्तेदार है और वह आए दिन उसे परेशान करता रहता है. युवती ने बताया कि मां के फोन पर कॉल कर गाली-गलौज करता रहता है. युवक ने धमकी दी है कि यदि उसके साथ शादी नहीं हुई तो वह उसे जान से मार देगा. उसने कहा कि एक दिन अकेला पाकर युवक घर में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा.

इस दौरान युवक अपने साथ सिंदूर ले कर आया था और उसने चाकू के नोंक पर कहा कि साड़ी पहन कर आओं नहीं तो मार दूंगा. युवती डर के मारे जब साड़ी पहन कर आई तो उसने मांग में जबरन सिंदूर भरकर फोटो खींच ली. किशोरी ने बताया कि जब उसका रिश्ता तय हो गया है तो उसने शादी तुड़वाने के लिए वह मंगेतर के परिवार को फोटो भेज रहा है. इस घटना के बाद से किशोरी और उसका परिवार काफी परेशान है. वहीं इस मामले में एसओ राजीव सोलंकी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago