Bharat Express DD Free Dish

Crime

बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां 21 वर्षीय कानून की छात्रा अमृता की बेरहमी से हत्या कर दी गई. अमृता ने आरोपी धनुष के पहले से शादीशुदा होने का सच जानने के बाद उससे रिश्ता तोड़ लिया था, जिसके बाद आरोपी के भाई ने उस पर चाकू से घातक हमला कर दिया.

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कई अहम उपलब्धियां गिनाईं. हत्या और डकैती के मामलों में कमी के साथ राज्य को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त बताया गया है.

बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मोनू मारा गया. मोनू 1 अगस्त को ककोड़ के वैर रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित था.

बिहार के नवगछिया में प्रेम प्रसंग के चलते एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पति द्वारा अवैध रिश्ते का विरोध करने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को कोसी नदी में फेंक दिया.

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक 5 दिन की मासूम बच्ची का शव पानी से भरे नीले ड्रम में मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस की जांच में जो सच सामने आया, उसने सबको हैरान कर दिया, खुद बच्ची की मां ही उसकी कातिल निकली.

मेक्सिको की एक महिला ने अपने किडनैप हुए पति को छुड़ाने के लिए पुलिस के पास जाने के बजाय खूंखार गैंगस्टर की मां को ही बंधक बना लिया. सोशल मीडिया पर 'मां के बदले पति' की यह अनोखी डील वायरल हो रही है.

गाजियाबाद के मोदीनगर में पुश्तैनी जायदाद के लालच और शराब के नशे ने एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया. यहां के बुदाना गांव में 32 साल के निखिल नेहरा नामक युवक ने 75 बीघा जमीन और मार्केट की दुकानों के विवाद में अपने 52 वर्षीय पिता हरिओम चौधरी की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी.

राजस्थान के उदयपुर जिले के कमोल गांव में एक युवक को कथित तौर पर पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटने और 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने का मामला सामने आया है.

जापान में क्रूरता की सारी हदें पार हो गईं. यहां मसाए सकुराई नाम की महिला ने अपनी रूममेट के होंठ सुई-धागे से सिल दिए और उसे घर में कैद रखा. दुकानदार को कागज पर लिखी दास्तान मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पढ़ें पूरी खबर.

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पत्नी ने टीवी शो 'क्राइम पेट्रोल' देखकर अपने पति को मारने की खौफनाक साजिश रच डाली. महिला ने पहले तो पति के सिर पर डंडे से वार किया, फिर उसे चारपाई से बांधकर बिजली के तारों से करंट के झटके दिए.