भारत के उपराष्ट्रपति पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. वर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद अब देश एक नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की ओर बढ़ रहा है. चुनाव आयोग ने 9 सितंबर 2025 को चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी है और 21 अगस्त तक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि घोषित की है.
धनखड़ के इस्तीफे के बाद जहां सत्ता पक्ष ने अपनी रणनीति को गुप्त रखा है, वहीं विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक ने सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, 18 और 19 अगस्त को INDIA गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है, जिसमें उपराष्ट्रपति पद के लिए संभावित संयुक्त उम्मीदवार पर मंथन किया जाएगा.
इस बैठक की अगुवाई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे, जिन्हें विपक्षी दलों के बीच संवाद स्थापित करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है. इससे पहले राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल के बीच एक प्रारंभिक बैठक भी हो चुकी है.
सूत्रों के अनुसार, INDIA ब्लॉक का मानना है कि भले ही यह चुनाव हार-जीत से परे हो, पर एक मजबूत राजनीतिक संदेश देने के लिए उन्हें पीछे नहीं हटना चाहिए. विपक्ष का मक़सद यह दिखाना है कि सांविधानिक पदों को लेकर विपक्ष भी एकजुट और गंभीर है.
फिलहाल विपक्ष की ओर से किसी नाम की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कई वरिष्ठ नेताओं और गैर-राजनीतिक प्रतिष्ठित चेहरों के नामों पर चर्चा ज़रूर हो रही है. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या विपक्ष किसी दलित, महिला या अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी शख्सियत को सामने लाता है, ताकि सामाजिक संदेश को भी जोड़ा जा सके.
चुनाव प्रक्रिया: क्या-क्या महत्वपूर्ण तारीखें हैं?
अधिसूचना जारी: हो चुकी है
नामांकन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2025
नामांकन पत्रों की जांच: 22 अगस्त 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2025
मतदान और परिणाम: 9 सितंबर 2025
भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव का यह चरण महज़ एक संवैधानिक प्रक्रिया नहीं, विपक्ष की एकजुटता की परीक्षा भी है. अगर INDIA ब्लॉक कोई मजबूत और सर्वमान्य उम्मीदवार मैदान में उतारता है, तो यह आने वाले समय में उसके लिए नैतिक बढ़त का काम कर सकता है.अब सबकी नज़रें 18-19 अगस्त की बैठक और उसके नतीजों पर टिकी हैं.
भारत एक्सप्रेस
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…