लाइफस्टाइल

World Organ Donation Day: आंखों से शरीर के पूरे अंग तक, दान कर चुके हैं ये एक्टर्स

World Organ Donation Day: किसी के पास आंखें नहीं हैं तो किसी का लिवर या किडनी डैमेज हो चुका है. ऐसे में इनके लिए ‘अंगदान’ वरदान की तरह है. दुनिया भर में 13 अगस्त को अंगदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य के साथ विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है.

आम जन के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी इस नेक काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं. बॉलीवुड से साउथ सिनेमा तक, इन एक्टर्स ने अंग दान करने का संकल्प लिया है या कर चुके हैं.

इन सिलेब्स ने लिया ऑर्गन डोनेशन का संकल्प

सबसे पहले बात साउथ के पावरस्टार पुनीत राजकुमार की, जिनका साल 2021 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था. इसके बाद उनके परिवार ने उनकी आंखें दान कीं, जिससे दो लोगों को रोशनी मिली. इसके बाद कर्नाटक में राजकुमार के कई फैंस ने अंगदान का संकल्प लिया.

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने सालों पहले अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया था. उन्होंने आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया से आई डोनेट करने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा, “मेरी आंखें मेरी सबसे बड़ी संपत्ति हैं, और इन्हें दान कर मैं दूसरों को देखने का तोहफा दे सकती हूं.”

मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी आंखें और अन्य अंग दान करने का वादा कर चुके हैं. बिग बी ने कई मौकों पर जागरूकता अभियान चलाए, कहते हुए कि “एक दान से कई जिंदगियां बच.

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के थलाइवा रजनीकांत भी अंगदान करने वाले सितारों की लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने पूरे शरीर के अंग दान का संकल्प लिया है. रजनीकांत का मानना है कि “मौत के बाद भी सेवा जारी रहनी चाहिए और इसका यह सही तरीका है.

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सभी अंग दान करने का संकल्प लिया है. साल 2014 में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने घोषणा की थी कि वह अपने सभी अंग दान करेंगे.

इस लिस्ट में ‘बजरंगी भाईजान’ फेम सलमान खान का भी नाम शामिल है. सलमान ने स्टेम सेल दान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपना अस्थि मज्जा दान करने का संकल्प लिया है.

आर माधवन ने पूरे शरीर को दान करने का फैसला किया, जबकि कमल हासन ने आंखों से लेकर किडनी तक सब दान करने का वादा किया. वहीं, काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस लिस्ट में हैं.

अभिनेत्री नंदिता दास ने मृत्यु के बाद अपने सभी अंग दान करने का वादा किया है.

ये भी पढ़ें: हेल्दी लाइफस्टाइल: PM मोदी का VIDEO देखकर खुश हुए अक्षय कुमार, कहा- Health Hai Toh Sab Kuchh Hai

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

32 minutes ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

55 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

1 hour ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

1 hour ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago