लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने हिंडन एयरबेस से वाणिज्यिक उड़ानों की अनुमति देने पर सरकार से जवाब मांगा

दिल्ली हाईकोर्ट ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से वाणिज्यिक उड़ानों की अनुमति देने के सरकार के फैसले को चुनौती देने के मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है. जस्टिस सचिन दत्ता ने सरकार से तीन सप्ताह में अपना जवाब देने को कहा है. कोर्ट 28 अप्रैल को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

साथ ही कोई अंतरिम आदेश पारित नहीं किया. हिंडन एयरबेस से उड़ानों को अनुमति देने के केंद्र के फैसले को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) के संचालक दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने कोर्ट में चुनौती दी है. याचिकाकर्ता ने कहा है कि हिंडन एयरबेस मुख्य रूप से एक सैन्य एयरबेस है.

उसे सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान) के तहत नागरिक उपयोग के लिए खोल दिया गया है. उससे भारतीय विमानन नियमों का उल्लंघन होता है. क्योंकि नियम के तहत 150 किमी के दायरे में नया हवाई अड्डा खोलने की अनुमति नहीं है. उसने कहा कि 2024 में उसने 73.6 मिलियन यात्रियों को संभाला, लेकिन बढ़े हुए सरकारी शुल्कों के कारण उसे 21 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ.

हवाई अड्डा खोलने की मिली अनुमति

कंपनी ने कहा कि हिंडन से वाणिज्यिक परिचालन की अनुमति देने से उसकी आमदनी कम होगी. वैसे भी वह लढ़ती लागत से जूझ रहा है. डीआईएएल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने दलील दी कि सरकार तभी नया हवाई अड्डा खोलने की अनुमति दे सकता है, जब मौजूदा हवाई अड्डा यात्री क्षमता के मामले में अपने संतृप्ति बिंदु पर पहुंच गया हो. इसके अलावा एयरलाइनों के लिए और स्लाट न हों और नया हवाई अड्डा मौजूदा हवाई अड्डे को वित्तीय रूप से प्रभावित न करे.

लेकिन ऐसा नहीं है. उन्होंने कोर्ट से हिंडन से परिचालन पर रोक लगाने के लिए अंतरिम आदेश पारित करने का आग्रह किया.केंद्र की ओर से सालिसिटर जनरल तुषार मेहता एवं अतिरिक्त सालिसिटर जनरल राघवेंद्र शंकर ने याचिका का विरोध किया. उन्होंने कहा कि परिचालन पहले ही शुरू हो चुका है. यात्रियों ने पहले ही बुकिंग करा ली है. अगर कोई अंतरिम आदेश पारित किया जाता है तो यह आम जनता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.

यात्रियों के लिए सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद

मालूम हो कि 22,050 वर्ग किमी में फैला आईजीआईए प्रति घंटे 300 यात्रियों को संभाल सकता है. सुविधाओं में आठ चेक-इन काउंटर और दो कन्वेयर बेल्ट शामिल हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 1 मार्च, 2025 को हिंडन एयरपोर्ट से वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया. एयरलाइन अब कोलकाता, बेंगलुरु , गोवा और जम्मू सहित कई गंतव्यों के लिए सीधी उड़ानें सेवा शुरू की है.

इन सेवाओं की शुरूआत से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीड़भाड़ कम होने और गाजियाबाद, नोएडा, पूर्वी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होने की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

11 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

14 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

42 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

1 hour ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago