तमिलनाडु शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी (ED) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत चेन्नई, त्रिची, कोयंबटूर और मदुरै में लगभग 18 जगहों पर छापेमारी की है. ईडी की यह कार्रवाई आवासीय परिसरों और व्यावसायिक ठिकानों पर एक साथ की जा रही है. ईडी के अधिकारी विभिन्न दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड और डिजिटल उपकरणों की जांच कर रहे हैं.
अधिकारियों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई वर्ष 2017 में केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी (FIR) के आधार पर की गई है. इस मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर वर्ष 2021 में अदालत में चार्जशीट दाखिल की था. पुलिस की इसी चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया था और अब इसी सिलसिले में साक्ष्य जुटाने के लिए छापेमारी की जा रही है. एजेंसी को अंदेशा है कि परीक्षा में हेरफेर के बदले बड़े पैमाने पर अवैध धन का लेन-देन किया गया था. फिलहाल मामले में आगे की विस्तृत जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है.
ये भी पढ़ें: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित गड़बड़ी की जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर
इस मामले में एफआईआर तब दर्ज की गई जब कुछ उम्मीदवारों ने बोर्ड से शिकायत की, जिसमें परिणामों में उच्च अंकों के लिए धांधली का आरोप लगाया गया था. अधिकारियों के मुताबिक, लगभग 200 उम्मीदवारों ने बेईमानी से अंक बढ़ाए थे. अधिकारी ने दावा किया था कि गड़बड़ी की आशंका के बाद पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पहली बार ओएमआर (OMR) शीट सार्वजनिक की जा रही है. उन्होंने कहा था कि उम्मीदवार अपनी और अन्य उम्मीदवारों के अंकों का सत्यापन कर सकते हैं; उसके बाद ही वे कोई शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…