लाइफस्टाइल

Kitchen Vastu Tips: रसोई में न रखें ये चीजें, वरना घर में बढ़ सकती हैं नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष

Kitchen Vastu Tips: किचन सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं, बल्कि घर का एक ऐसा हिस्सा है जो पूरे परिवार की सेहत और सुख-समृद्धि से जुड़ा होता है. हिंदू धर्म में रसोई को बहुत पवित्र माना जाता है और कहा जाता है कि यहाँ देवी अन्नपूर्णा का वास होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सामान और आदतें आपकी रसोई में नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष ला सकती हैं? अगर आप चाहते हैं कि घर में सुख-शांति और संपन्नता बनी रहे, तो इन चीजों को तुरंत हटाना जरूरी है.

टूटे-फूटे बर्तन तुरंत बाहर करें

किचन में सबसे आम गलती होती है पुराने या टूटे-फूटे बर्तनों को रखना. वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटे बर्तनों में खाना रखने या खाने से घर में दरिद्रता और समस्याएँ बढ़ सकती हैं. इसलिए बर्तन अगर फट चुके हों, चटके हुए हों या पुराने हो गए हों, तो उन्हें तुरंत घर से बाहर कर दें.

खराब उपकरण और बेकार सामान न रखें

कई घरों में किचन के पुराने उपकरण या खराब हो चुके गैजेट्स जमा हो जाते हैं. ये न सिर्फ जगह घेरते हैं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा भी पैदा करते हैं. वास्तु के अनुसार, ऐसे सामान को या तो तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए या घर से हटा देना चाहिए. इससे मानसिक तनाव और घर के वातावरण में सुधार आता है.

ये भी पढ़ें- Benefits of Betel Leaves: सेहत के लिए रामबाण है पान का सेवन, फायदे जान दंग रह जाएंगे आप

बासी या खराब खाना न रखें

कुछ लोग बासी या खराब हो चुका खाना फ्रिज या किचन में रखते हैं. यह आदत स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति के लिए नुकसानदेह है. वास्तु शास्त्र कहता है कि खराब खाना रखने से बीमारियाँ, मानसिक तनाव और घर में अशांति बढ़ सकती है. इसलिए हमेशा खाने-पीने की चीज़ें ताज़ा और साफ रखें (Kitchen Vastu Tips).

किचन में ये चीजें बिल्कुल न रखें

रसोई में शीशा, गंदी झाड़ू और गंदे कपड़े रखने से भी वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है. झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह रखें जहाँ किसी की नजर सीधे उस पर न पड़े. रसोई में इस्तेमाल होने वाले कपड़े हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और परिवार में सुख-शांति बढ़ती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

33 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

41 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

47 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

57 minutes ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

1 hour ago