महाकुंभ 2025

प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में स्वच्छता जागरूकता के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयास

महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन के उपरांत, प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा मेला क्षेत्र की स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु नियमित स्वच्छता अभियान संचालित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में सोमवार को सेक्टर 7 में एक व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश 6 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी एवं यूपी नेवल एनसीसी के लगभग 90 कैडेट्स ने सक्रिय सहभागिता की.

एनसीसी कैडेट्स ने संभाली जिम्मेदारी

इस अभियान का नेतृत्व सुबेदार मेजर हरविंदर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल फराह दीबा एवं पीआई अरविंद कुमार ने किया. कैडेट्स ने पूरे क्षेत्र में सफाई कार्य करते हुए कचरा संग्रहण एवं निष्पादन सुनिश्चित किया, जिससे कुम्भ मेला क्षेत्र की स्वच्छता एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायता मिली.

कैडेट्स को किया गया सम्मानित

स्वच्छता अभियान का आयोजन प्रयागराज मेला प्राधिकरण के मार्गदर्शन में किया गया. इस अवसर पर उप जिलाधिकारी (SDM) आशुतोष, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अधिकारी (SMO) डॉ. विवेक कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे. अभियान दो घंटे तक चला, जिसमें कैडेट्स ने पूरी निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ भाग लिया. समापन के अवसर पर कैडेट्स को खाद्य पैकेट एवं जूट व कॉटन बैग प्रदान किए गए, जिससे उनकी सेवा भावना को और अधिक प्रेरणा मिल सके. प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने इस पहल को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई एवं सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

2 hours ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

3 hours ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

3 hours ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

4 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

5 hours ago