महाकुंभ 2025

सेवा ही परमात्मा है: महाकुंभ में अदाणी समूह का समर्पण, इस्कान किचन से श्रद्धालुओं तक महाप्रसाद और संगम स्नान के लिए गोल्फ कार्ट की मुफ्त सेवा

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की प्रेरणा से सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है उद्देश्य के तहत स्वैक्षिक सेवाभाव से इस्कान द्वारा स्थापित किचन से फील्ड तक महाप्रसाद वितरण एवं अन्य कार्यों में महाकुंभ में जुटे अदाणी समूह के कर्मयोगी.

ज्ञातव्य है कि अदाणी समूह दिन रात इस्कान के सहयोग से दिन रात श्रद्धालुओं एवं साधु संतों को जहां एक तरफ़ महाप्रसाद उपलब्ध करा रहा वहीं गीता प्रेस के सौजन्य से 1 करोड़ आरती संग्रह का निःशुल्क वितरण कर रहा. गोल्फ कार्ट की मुफ्त सेवा से संगम स्नान सुगम हो रहा है.

अदाणी समूह ने लांच की है महाकुंभ को समर्पित वेबसाइट

अदाणी समूह ने तीर्थराज प्रयाग में चल रहे महाकुंभ की विविधता एवं विभिन्न पहलुओं को दर्शाने वाली एक वेबसाइट https://mahakumbhmela2025.org को लांच किया है.

महाकुंभ को समर्पित यह वेबसाइट एक तरफ़ जहाँ महाकुंभ की विविधता को दर्शाती है, वहीं यह वेबसाइट अदाणी समूह के तत्वाधान में महाकुंभ में चल रहे सेवा कार्यों पर भी प्रकाश डालती है.

कुंभ में निभा रहे हैं अग्रणी भूमिका

मालूम हो कि अग्रणी औद्योगिक समूह अदाणी समूह भी तीर्थ राज प्रयाग में चल रहे महाकुंभ में अपनी अग्रणी भूमिका में सेवा भाव से दिन रात जुटा है.

अदाणी समूह के तत्वाधान में महाकुंभ के सेक्टर 19 में स्थापित इस्कान द्वारा स्थापित केंद्र के माध्यम से 40 जगहों पर जहाँ लाखों लोग प्रतिदिन महाप्रसाद प्राप्त कर रहे वहीं सैकड़ों गोल्फ कार्ट श्रद्धालुओं को बिना किसी शुल्क के त्रिवेणी पहुँचना सुगम बना रहे.

‘सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है’

सामाजिक सरोकारों के तहत अपनी प्रतिबद्धता के तहत अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की प्रेरणा एवं निर्देश के क्रम में ‘सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है’ उद्देश्य के तहत अदाणी समूह के लगभग 2500 कर्मचारी स्वेक्षा से पूर्ण मनोयोग एवं लगन के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में लगातार दिन रात पूर्ण मनोयोग से जुटे हैं. महाकुंभ में 1 करोड़ धार्मिक पुस्तकें मुफ्त बाँटने के लक्ष्य के क्रम में गीता प्रेस के माध्यम से 15 वैन और 7 स्थानों पर स्टाल के माध्यम से वितरण शुरू हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

1 hour ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

2 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

2 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

2 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

2 hours ago