पिता और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के साथ उदयनिधि स्टालिन.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए विवादास्पद बयान के खिलाफ दायर याचिका याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली है. इस याचिका को अधिवक्ता विनीत जिंदल ने दायर किया था, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उदयनिधि स्टालिन ने अपने बयान में सनातन धर्म के खिलाफ उत्तेजक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया.
विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने इस बयान को भड़काऊ और उकसाने वाला बताया था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 28 अप्रैल 2023 को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भड़काऊ भाषणों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था. हालांकि, इस मामले में दिल्ली और चेन्नई पुलिस द्वारा कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था, जिससे कोर्ट की अवमानना का आरोप लगा था.
सितंबर 2023 में उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से की थी, जिसके बाद एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था. अब याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका वापस ले ली है.
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…