Singh Rashi Aaj Ka Rashifal: bharat express
Singh Rashi Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. ग्रहों की स्थिति के कारण कुछ मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. आपकी किसी बात को लोग गलत तरीके से समझ सकते हैं, जिससे बेवजह बहस या विवाद की स्थिति बन सकती है. इसलिए आज बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें और छोटी बातों को तूल देने से बचें. साझेदारी में काम करने वाले लोगों के लिए भी दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. एक-दूसरे पर भरोसे की कमी के कारण मतभेद उभर सकते हैं. ऐसे में किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने के बजाय बातचीत के जरिए स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश करें. अपने काम के प्रति सजग रहना आज आपके लिए जरूरी रहेगा.
काम और कारोबार के लिहाज से आज कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं. सातवें भाव में चंद्रमा और राहु का प्रभाव रहने से लेन-देन या सामान की आपूर्ति से जुड़ी दिक्कतें आने की आशंका है. व्यापारियों को किसी भुगतान, ऑर्डर या सप्लाई से जुड़े मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए. साझेदारी में कारोबार कर रहे लोगों को अपने पार्टनर के साथ तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी. किसी भी बात को लेकर संदेह पैदा होने पर सीधे बातचीत करना बेहतर रहेगा. आज अपने काम पर फोकस बनाए रखने से कई छोटी परेशानियों को संभाला जा सकता है.
प्रेम और पारिवारिक जीवन में आज मन थोड़ा परेशान रह सकता है. जीवनसाथी या पार्टनर की किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है. उनकी सेहत को लेकर भी आप फिक्रमंद रह सकते हैं. किसी छोटी-सी बात पर बहस बढ़ने की आशंका है, इसलिए घर में शांति बनाए रखना बेहतर होगा. परिवार का माहौल सुखद रखने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है. गुस्से में प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत रहकर बातचीत करने से स्थिति को बिगड़ने से बचाया जा सकता है.
आज मानसिक तनाव का असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है. पार्टनर या परिवार से जुड़ी चिंता के कारण बेचैनी महसूस हो सकती है. ऐसे में खुद को शांत रखने की कोशिश करें. खानपान पर विशेष ध्यान दें और पौष्टिक एवं हेल्दी फूड को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. पर्याप्त आराम करना भी जरूरी रहेगा.
सिंह राशि वालों के लिए आज पितरों के निमित्त फल और अनाज का दान करना शुभ माना गया है. इसके अलावा शिव-पार्वती मंदिर में दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लें. श्रद्धा के साथ किए गए इन उपायों से मन को शांति मिल सकती है.
भारत एक्सप्रेस
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…