आस्था

Aaj Ka Rashifal 08 November 2025: शनिवार का दिन देगा नई दिशा, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal 08 November 2025: शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए कई नए अवसर और अनुभव लेकर आया है. आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों के लिए आर्थिक उन्नति के संकेत दे रही है, वहीं कुछ लोगों को अपने व्यवहार और निर्णयों में संतुलन बनाए रखने की सलाह है. कार्यस्थल पर सफलता, परिवार में खुशहाली और स्वास्थ्य में सुधार जैसे शुभ संकेत मिल रहे हैं. आइए जानते हैं आज का राशिफल.

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहेगा. कामकाज में पहले से बेहतर नतीजे मिलेंगे. परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आर्थिक रूप से दिन स्थिर रहेगा, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस देर रात तक जागने से बचें.

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपको अपने धैर्य और समझदारी से हर स्थिति को संभालना होगा. ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी, पर किसी सहकर्मी की जलन से बचें. घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए सौभाग्यशाली साबित होगा. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी.

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन व्यस्त रहेगा लेकिन काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा. यात्रा की संभावना बन सकती है, जो लाभदायक सिद्ध होगी. नए संपर्क भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं. सेहत में हल्की थकान रह सकती है, आराम का ध्यान रखें.

कर्क राशि (Cancer)

आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात पुरानी यादें ताज़ा करेगी. घर-परिवार में सुकून का माहौल रहेगा. अगर नौकरी बदलने का विचार है तो थोड़ा रुकें, जल्द ही बेहतर अवसर मिल सकता है.

सिंह राशि (Leo)

आज आपका आत्मबल ऊँचा रहेगा. कार्यस्थल पर आपकी राय को महत्व मिलेगा. किसी अधूरे काम के पूरे होने से राहत मिलेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए स्रोतों से धन प्राप्ति के योग हैं. परिवार में छोटों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा.

कन्या राशि (Virgo)

आज आपको अपनी योजनाओं को लेकर कुछ संशय रहेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखें. काम में छोटी-छोटी गलतियाँ हो सकती हैं, इसलिए ध्यान केंद्रित रखें. स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा और पुरानी परेशानी दूर हो सकती है. संतान पक्ष से खुशी मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 08 November 2025: कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि आज, जानें नक्षत्र, योग और शुभ मुहूर्त

तुला राशि (Libra)

आज का दिन रिश्तों में संतुलन बनाए रखने का है. किसी करीबी से अनबन हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें. दफ्तर में आपकी काबिलियत को पहचाना जाएगा. व्यापार में नए अवसर बनेंगे. शाम का समय परिवार के साथ आनंद में बीतेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. पुराना रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. पार्टनर के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा. हालांकि स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें गले या ठंड से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)

आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है. छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है, किसी पर आँख मूँदकर भरोसा न करें. पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा और माता-पिता का सहयोग मिलेगा.

मकर राशि (Capricorn)

आज मानसिक शांति पाने के लिए ध्यान या मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा. कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, पर फिजूलखर्ची से बचें. प्रेम जीवन में थोड़ी नोकझोंक संभव है, लेकिन दिन के अंत में सब ठीक हो जाएगा.

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपको अपने काम में नई दिशा मिल सकती है. बॉस से तारीफ मिलेगी और प्रमोशन के संकेत बन सकते हैं. दोस्तों से मुलाकात मन को खुश करेगी. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. सेहत में हल्की कमजोरी रह सकती है.

मीन राशि (Pisces)

आज दिन सुखद रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अटके काम पूरे होंगे. जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. यात्रा से लाभ मिल सकता है. दिन के अंत में कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

6 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

27 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

48 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

52 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

1 hour ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

1 hour ago