आस्था

Aaj Ka Rashifal: सिंह समेत इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, 9 अप्रैल को बरसेगी विशेष कृपा! जानें अपना हाल

आज 9 अप्रैल 2026 का दिन मानसिक शक्ति और नई स्पष्टता लेकर आया है. ग्रहों की चाल देखें तो आज चंद्रदेव का धनु राशि में गोचर हो रहा है, जो हमें निडर होकर अपनी बात रखने की हिम्मत देगा. वहीं मीन राशि में सूर्य, मंगल और शनि की युति करियर और निजी जीवन में संतुलन बनाने की चुनौती पेश करेगी. सितारों के संकेत समझकर अगर आप आज अनुशासित रहते हैं, तो बड़ी सफलता हाथ लग सकती है.

इन 5 राशियों को मिलेगी ‘बड़ी खुशखबरी’

1. सिंह राशि (Leo): आज चंद्रदेव आपके पांचवें भाव में हैं, जो प्रेम संबंधों और रचनात्मक कार्यों में अपार खुशियां लेकर आएंगे. करियर में आपकी नई सोच और आइडियाज की वरिष्ठ अधिकारी जमकर तारीफ करेंगे. शुक्र की कृपा से भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और किसी लंबी यात्रा के सुखद योग बन सकते हैं.

शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा

2. वृषभ राशि (Taurus): आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. बृहस्पति देव की कृपा से आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी. पैतृक संपत्ति या निवेश से अचानक धन लाभ होने के प्रबल संकेत हैं. बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आज का दिन बहुत शुभ है.

शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफेद

3. तुला राशि (Libra): आज आपकी बातचीत करने की कला (Communication Skills) ही आपके बिगड़े हुए काम बना देगी. शत्रुओं पर विजय मिलेगी और पुराने कर्जों से मुक्ति का रास्ता साफ होगा. जीवनसाथी की ओर से कोई बड़ा सरप्राइज या सहयोग मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: क्रीम

4. धनु राशि (Sagittarius): चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आप खुद को ऊर्जावान और प्रभावशाली महसूस करेंगे. बिजनेस पार्टनरशिप में बेहतरीन सहयोग मिलेगा और आपकी रचनात्मकता नई ऊंचाइयों पर होगी. लव लाइफ में रोमांस के नए द्वार खुलेंगे.

शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला

5. मिथुन राशि (Gemini): करियर के मामले में आज आप एक सुलझे हुए लीडर की तरह उभरेंगे. मुश्किल से मुश्किल काम को भी आप अपनी बुद्धि से आसानी से निपटा लेंगे. वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी और पार्टनर के साथ यादगार समय बीतेगा. बृहस्पति देव आपकी हर कदम पर रक्षा कर रहे हैं.

शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा

बाकी राशियों का क्या रहेगा हाल?

मेष: भाग्य का साथ मिलेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें.

कर्क: कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा, लेकिन मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है.

कन्या: घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी. ससुराल पक्ष से लाभ या गुप्त धन मिलने के योग हैं.

वृश्चिक: धन की बचत पर ध्यान दें. जमीन या सोने में निवेश करना भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा.

मकर: एकांत में समय बिताने का मन करेगा. अनचाहे खर्चों से बजट बिगड़ सकता है, सावधान रहें.

कुंभ: मित्रों से लाभ और अधूरी इच्छाओं की पूर्ति होगी. नेटवर्किंग करियर के लिए फायदेमंद रहेगी.

मीन: करियर और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है.

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 2 April 2026) पढ़ लिया. अब धर्म, आध्यात्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

आज के विशेष उपाय

हनुमान जी की पूजा: आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना और लाल फूल अर्पित करना सभी संकटों से मुक्ति दिलाएगा.

दान-पुण्य: सफेद वस्तुओं (चीनी, दूध) या पीली मिठाई का दान करना आज विशेष फलदायी रहेगा.

मंत्र जप: ओम बुं बुधाय नम:” या गुरु मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति प्राप्त होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा दांव: बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, जानें क्या है पूरा प्लान?

कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी कर रही है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा…

14 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ झुनझुनवाला की जमानत याचिका पर ED से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने रिलायंस मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अमिताभ झुनझुनवाला की अंतरिम जमानत…

17 minutes ago

बप्पा की आरती में सलमान खान से हुई गलती! बहन ने टोका तो VIDEO हुआ वायरल; देखें

Salman Khan Ganpati Viral Video: सलमान खान का गणपति बप्पा की आरती करते हुए एक…

23 minutes ago

अमित गांगुली की गिरफ्तारी से बढ़ी सियासी हलचल; टीएमसी नेता देबाशीष कुमार से करीबी संबंधों के संकेत

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 100 करोड़ से अधिक के भूमि फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले…

23 minutes ago

दो दिन पहले आया GF तृषा कृष्णन के साथ वीडियो, अब सीएम विजय को क्यों बुलाया गया लंदन से वापस?

Vijay UK Visit controversy: यूके दौरे पर गए विजय का 'द शार्ड' के बाहर आयोजित…

28 minutes ago