आस्था

Astro Tips: कर्ज से मुक्ति दिलाएगा लाल गुलाब का यह उपाय, पैसों की होगी बरसात

Astro Tips: अगर आप कर्ज से परेशान हो चुके हैं और लाख कोशिशों को बावजूद भी यह उतरने का नाम नहीं ले रहा है तो लाल गुलाब का यह उपाय आपको इस समस्या से निजात दिला सकता है.

इसके अलावा धन की प्राप्ति के लिए भी इस उपाय से लाभ मिल सकता है. लाल गुलाब से जुड़ा यह उपाय बेहद ही कारगर है. वहीं आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोग भी इस उपाय को आजमा सकते हैं. आइए जानते हैं लाल गुलाब से जुड़े इन उपायों के बारे में.

मंगलवार के दिन करें यह उपाय

लाल गुलाब का यह उपाय मंगलवार के दिन विशेष तौर पर इस समस्या से निजात दिला सकता है. इसके लिए आपको इस दिन लाल गुलाब, रोली और चंदन को एक साथ लेना है. अब इन्हें लाल रंग के कपड़े में बांधकर उसमें गांठ लगा दें.

इसके बाद इस गांठ को घर में पूजा वाली जगह पर भगवान गणेश जी के सामने रख दें. भगवान की पूजा करने के बाद इसे उठाकर अपने घर की तिजोरी में रख दें. जल्द ही इसका लाभ दिखाई देगा और आपका कर्ज उतरने लगेगा.

 आर्थिक लाभ कि लिए करें यह उपाय

यदि आप आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं तो यह उपाय आपके लिए ही है. इसके लिए सबसे पहले सुबह के समय लाल गुलाब के फूल की पत्तियों के साथ एक टुकड़ा कपूर का रख दें.

अब संध्याकाल में होने वाली आरती में इसमें से कपूर को जला दें. साथ ही इस गुलाब के फूल की पत्तियों को घर में बने मंदिर में भगवान को चढ़ा दें. इस उपाय से धन प्राप्ति के योग भी बनने शुरु हो जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: New Year 2023 Calendar: घर में नए साल का कैलेंडर लगाते वक्त न करें ये गलतियां, मिल सकते हैं बुरे परिणाम

इस उपाय से मिलेगा अटका हुआ धन

अगर पांच पूर्णिमा तक आप इस उपाय को करते हैं तो आपका अटका हुआ धन मिल सकता है. इसके लिए आपको लगातार पांच पूर्णिमा के दिन, तीन लाल गुलाब और तीन बेला के फूलों को जल में प्रवाहित करना होगा. इस उपाय को करने से अगर आपका धन कहीं भी फसा हुआ है तो जल्द ही उसके मिलने के आसार बनने लगते हैं.

शुक्रवार को इस उपाय से पूरी होगी मनोकामना

अगर आप शुक्रवार के दिन इस उपाय को आजमाते हैं तो आपकी धन संबंधी मनोकामना पूरी हो सकती है. इसके लिए आपको एक सफेद कपड़ा लेते हुए उसके चारों ओर लाल गुलाब के फूल को बांधना हागा. फिर इसे किसी नदी में अपनी मनोकामना मन में बोलते हुए प्रवाहित कर दें.

Rohit Rai

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago