आस्था

Today Horoscope, 20 December 2022: कर्क और तुला राशि वालों को आज के दिन इन कामों से बचना चाहिए. जानिए क्या है आपकी राशि का हाल

Today Horoscope, 20 December 2022: मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन माना जाता है. आज का दिन देखिए आपके लिए कितना मंगलदायक है.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मेहनत करने के बावजूद काम में असफलता मिल सकती है. बाहरी लोगों को अपनी बात बताने से बचें. सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

व्यर्थ की बातों को लेकर चिंतित ना हों. दिन के दूसरे पहर में तनाव हो सकता है. पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. क्रोध से बचें.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा. रोजगार की तलाश में घर से बाहर जा सकते हैं. आर्थिक समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

व्यस्तता बनी रहेगी. लोग आपके बारे में तरह-तरह की बातें कर सकते हैं. दूसरों के वाद-विवाद में ना पड़े. अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

नए दोस्त बन सकते हैं. व्यापार में नई चीजों को आजमाने का लाभ मिलेगा. ऑफिस में बॉस से तनाव मिल सकता है. सेहत को लेकर सतर्क रहें.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. खानपान में सावधानी बरतें. जीवनसाथी के साथ तनाव होने की आशंका है.

इसे भी पढ़ें: Kaal Sarp Dosh: कहीं आपकी कुंडली में कालसर्प दोष तो नहीं, होता है यह नुकसान, ऐसे करें निवारण

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन प्रसन्नता बनी रहेगी. प्रतियोगी छात्रों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है. मन को व्यर्थ के कामों में उलझाने से बचें.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा. मीडिया और मनोरंजन से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है. नाक से संबंधित दिक्कत हो सकती है.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

किसी दूर के रिश्तेदार का आगमन हो सकता है. रोजगार के सिलसिले में सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है. शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

यात्रा के दौरान सेहत खराब हो सकती हैं. कार्यक्षेत्र में नए मित्र बनेंगे. वाद-विवाद से दूर रहें. चिंता से बचें. विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च हो सकता है. यात्रा के दौरान सावधानी बरतें. संतान से शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है. सेहत ठीक रहेगी.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा. अचानक से धन लाभ होने की उम्मीद है. व्यापार में कोई नया उद्यम शुरू कर सकते हैं. जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी.

Rohit Rai

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

39 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

48 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

58 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago