आस्था

Viprit Rajyog: नए साल की शुरुआत में बन रहा है विपरीत राजयोग, इन 3 राशियों पर पड़ेगा असर

Viprit Rajyog: 2023 के शुरुआती महीने यानी जनवरी में कई ग्रहों की दशा में बदलाव होने जा रहा है. इन ग्रहों के गोचर के अनुसार 17 जनवरी 2023 को पहला गोचर होने जा रहा है. यह गोचर शनि का रहेगा. इसमें शनि अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर करने वाले हैं.

शनि के इस राशि परिवर्तन के कारण अत्यंत शुभ विपरीत राजयोग भी बनेगा, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा. ज्योतिष के अनुसार माना जा रहा है कि 12 राशियों में से तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस विपरीत राजयोग से विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है.

इसके शुभ प्रभाव से जातक को समाज में सम्मान, आर्थिक उन्नति और कार्यक्षेत्र में बड़े अवसर प्राप्त होगें. ज्योतिष शास्त्र में विपरीत राजयोग को सबसे शुभ और प्रभावशाली योग में से एक माना जाता है.

वृषभ राशि वालों के खुलेंगे भाग्य

ज्योतिष शास्त्र में विपरीत राजयोग को सबसे शुभ और प्रभावशाली योग में से एक माना जाता है. 17 जनवरी 2023 को शनि के इस गोचर से वृषभ राशि के जातकों को नए साल में अपने पेशेवर जीवन में कामयाबी मिलेगी. धन के मामले में इन जातकों को कई जगहों से लाभ मिलने की उम्मीद है. वहीं कार्य के सिलसिले में इन्हें विदेश भी जाना पड़ सकता है.

तुला वाले रहेंगे इस मामले में लकी

शनि का यह विपरीत राजयोग तुला राशि के जातकों के पांचवें भाव में बनेगा. जोकि बच्चों और प्रेम को दर्शाता है. नए साल में आप करियर की नई ऊंचाइयों को छूएंगे. वहीं व्यापार का विस्तार हो सकता है. बच्चों से जुड़ी कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जिसे सुनकर आपको प्रसन्नता होगी. परिवार में किसी मांगलिक कार्य का भी आयोजन हो सकता है. शनि के इस गोचर से इस राशि वालों को अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Sunday Astro Tips: रविवार के दिन इन 6 कामों को करने से बचें, हो सकता है बड़ा नुकसान

धनु राशि वालों को मिलेगा यह लाभ

धनु राशि पर वर्तमान में शनि की साढ़ेसाती चल रही है, जोकि साल 2023 में खत्म हो जाएगी. इस कारण नए साल में इनकी मुश्किलें आसान होने वाली हैं. साल 2023 में शनि इस राशि की कुंडली में तीसरे भाव में गोचर करेंगे. ये भाव ताकत, बहादुरी और हिम्मत को दर्शाता है. इस साल अगर आप कोई अपना व्यापार शुरु करने जा रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा उच्च नौकरी हेतु किए जाने वाले प्रयास भी सफल रहेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

3 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago