आस्था

New Year Pooja Muhurat: नए साल के पहले दिन बन कैसे और कब करें पूजा-पाठ, जानें सही मुहूर्त और राहुकाल

New Year Pooja Muhurat: नए साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी 2026 का दिन हर किसी के लिए नई उम्मीदें लेकर आने वाला है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष और पंचांग के नजरिए से साल का यह पहला दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? अगर आप भी साल के पहले दिन कोई शुभ काम शुरू करने या मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार पंचांग जरूर देख लें.

नए साल के पहले दिन का पंचांग

पंचांग के अनुसार, साल 2026 की शुरुआत पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि से हो रही है. इस दिन गुरुवार है, जिसे ज्योतिष में ‘गुरु का दिन’ माना जाता है. हिंदू धर्म में गुरुवार को भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा के लिए सबसे उत्तम माना गया है.

आज की खास तिथियां और समय:

तिथि: द्वादशी (दोपहर 02:40 तक, उसके बाद त्रयोदशी शुरू हो जाएगी).

नक्षत्र: आज ‘रोहिणी’ नक्षत्र रहेगा, जिसे बहुत ही शुभ और सौभाग्य देने वाला माना जाता है.

योग: साध्य योग (जो किसी भी काम में सफलता दिलाने वाला है).

करण: बालव.

शुभ मुहूर्त

अगर आप साल के पहले दिन कोई नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं, निवेश करना चाहते हैं या घर में कोई छोटी-मोटी पूजा रखना चाहते हैं, तो अभिजीत मुहूर्त सबसे बेस्ट है.

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:58 से दोपहर 12:40 तक.

अमृत काल: शाम 04:15 से 05:55 तक.

ये भी पढ़ें- ‘सर्वार्थसिद्धि योग’ का आखिरी दिन: 90 मिनट नहीं होंगे काम, क्या कहता है आज का पंचांग?

राहुकाल का रखें ध्यान

पंचांग में जितना महत्व शुभ मुहूर्त का है, उतना ही राहुकाल का भी है. राहुकाल के दौरान किसी भी शुभ काम या बड़े लेनदेन से बचना चाहिए.

राहुकाल: दोपहर 01:30 से दोपहर 03:00 बजे तक. इस डेढ़ घंटे के दौरान कोई भी नया या मांगलिक काम शुरू न करें.

साल के पहले दिन क्या करें?

चूंकि साल का पहला दिन गुरुवार है, इसलिए आज पीले रंग के कपड़े पहनना और भगवान विष्णु को पीले फूल या मिठाई का भोग लगाना बहुत शुभ रहेगा. आज रोहिणी नक्षत्र होने से चंद्रमा भी मजबूत स्थिति में है, जो मानसिक शांति और सुख-समृद्धि लेकर आएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

9 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

15 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

29 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

34 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

41 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

1 hour ago