आस्था

Aaj Ka Rashifal 18 November 2025 : मिथुन राशि में सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास से हो सकती है, जानें आपकी राशिफल के योग

18 नवंबर 2025 के अनुसार, तुला राशि में चंद्रमा आपकी आकर्षकता और सहजता को बढ़ा देंगे, जिससे सहयोग और मधुरता आपके काम आएगी. आज का राशिफल आत्मचिंतन पर जोर देता है. जानिए आपके राशि में क्या है.

1. मेष (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज ऊर्जा और आत्मविश्वास का दिन है. किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत पहचान पाएगी. बॉस आपकी बात सुनेंगे. साथ ही रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. पार्टनर की भावनाओं को समझें, रिश्ता मजबूत होगा. स्वास्थय में थोड़ा थकान महसूस होगी, पानी पीते रहें.
लकी रंग: लाल
लकी नंबर: 3

2. वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के लिए खरीदारी का मन बनेगा, खर्च बढ़ सकता है. करीयर में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें. स्वास्थय के लिए गले और गर्दन से जुड़ी समस्या हो सकती है. परिवार में कोई भी शुभ समाचर मिल सकता है.
लकी रंग: सफेद
लकी नंबर: 6

3. मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए किसी पुराने प्रोजेक्ट को पूरा करने का समय है. धन में अचानक बढ़त हो सकती हैं. सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास से हो सकती है. स्वास्थ के लिए तनाव से बचें, मेडिटेशन पर ध्यान दें.
लकी रंग: हरा
लकी नंबर: 5

4. कर्क (Cancer)

कर्क वालों के लिए भावनाओं में बहने से बचें. परिवार और रिश्तों में सुखद समय रहेगा. आज आपका टीमवर्क अच्छा रहेगा साथ ही आपका सुझाव महत्व रखेगा. आपके पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. धन में आज निवेश से फायदा होगा.
लकी रंग: सिल्वर
लकी नंबर: 2

5. सिंह (Leo)

सिंह राशि के लिए करियर में प्रमोशन या सफलता की खबर मिल सकती है. पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर अच्छा है. आपको बिजनेस में लाभ होगा. आज घर में मेहमान आने की संभावना है.
लकी रंग: गोल्ड
लकी नंबर: 1

6. कन्या (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज ध्यान भटक सकता है, काम में शांति रखें. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. प्रम में किसी बात पर गलतफहमी न होने दें. परिवार में रिश्तों में मजबूती आएगी.
लकी रंग: हरा
लकी नंबर: 7

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के घने जंगलों में विराजमान हैं महादेव, जहां हर साल के साथ बढ़ रहा उनका आकार

7. तुला (Libra)

तुला राशि में भाग्य का साथ मिलेगा. रिश्तों में मधुरता आएगी. स्वास्थय में स्किन से संबंधित समस्या हो सकती है. धन के निवेश के लिए अनुकूल दिन है. आज दोस्त और रिश्तेदार किसी भी कार्य में सहयोग करेंगे.
लकी रंग: नीला
लकी नंबर: 9

8. वृश्चिक (Scorpio)

आज समझदारी से निर्णय लें. कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. धन के मामले में खर्च अधिक करें लेकिन अपनी आय स्थिर रखकर. अपने पार्टनर से बहस न करें. हेल्थ के लिए ब्लड प्रेशर पर ध्यान दें. परिवार से घर में किसी बात पर चर्चा होगी.
लकी रंग: मैरून
लकी नंबर: 4

9. धनु (Sagittarius)

धनु राशि के स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है. नए स्रोत से धन मिल सकता है. शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, ठंडा भोजन करें. परिवार के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं.
लकी रंग: पीला
लकी नंबर: 8

10. मकर (Capricorn)

मकर राशि के लिए आज मेहनत अधिक, लेकिन फल मीठा मिलेग. ऑफिस में तारीफ मिल सकती है. मेहनत से कमाई बढ़ेगी. रिश्ते में सुरक्षा और स्थिरता आएगी. कमर दर्द से राहत के लिए स्ट्रेचिंग करें. परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ सकती है.
लकी रंग: काला
लकी नंबर: 10

11. कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए नए विचारों पर काम होगा, लोग आपकी सराहना करेंगे. दोस्तों से मदद मिलेगी. बजट संभालकर खर्च करें. स्वास्थय में हल्की एलर्जी हो सकती है. आज पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा
लकी रंग: आसमानी
लकी नंबर: 11

12. मीन (Pisces)

मीन राशि के लिए क्रिएटिव कामों में सफलता मिलेगी साथ ही मानसिक शांति महसूस होगी. अवांछित खर्च संभावित है, ध्यान से खर्च करें. पार्टनर के साथ रोमांटिक मूड रहेगा. घर में सुकून और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी.
लकी रंग: हल्का नीला
लकी नंबर: 12

करीयर में बढ़त से लेकर, पार्टनर मिलने तक सभी राशियों के योग बन रहे हैं. मीन, कुंभ और मकर राशि के लिए रिश्तों में स्थिरता आएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago