Aaj Ka Panchang 18 November 2025: आज मार्गशीर्ष मास की त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि है और मंगलवार का दिन भी है. आज मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि व्रत है और रामभक्त हनुमानजी की पूजा का दिन है. आज का मंचांग में मंगलवार के दिन का व्रत रखकर हनुमानजी को चोला और सिंदूर अर्पित करें गुड़-चना, बूंदी, लड्डू आदि जैसे सात्विक भोग लगाना शुभ माना जाता है. शनि व राहु से बनने वाले भय, अवरोध, तनाव हनुमानजी की उपासना से अत्यंत कम होते हैं. वहीं मासिक शिवरात्रि की पूजा निशा काल में की जाती है. इस मुहूर्त में पास के शिवालय में जातक शिवलिंग और माता पार्वती की पूजा करें. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.
आज का पंचांग
आज की तिथि- त्रयोदशी – 07:12 ए एम तक, फिर चतुर्दशी तिथि
आज का नक्षत्र- स्वाति – पूर्ण रात्रि तक
आज का करण- वणिज – 07:12 ए एम तक, विष्टि – 08:27 पी एम तक, फिर शकुनि
आज का योग- आयुष्मान – 08:09 ए एम तक, फिर सौभाग्य योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- तुला
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:46 ए एम
सूर्यास्त- 05:26 पी एम
चन्द्रोदय- 05:51 ए एम, 19 नवंबर
चन्द्रास्त- 04:02 पी एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 18 नवंबर 2025
ब्रह्म मुहूर्त: 05:00 ए एम से 05:53 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:45 ए एम से 12:28 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:26 पी एम से 05:53 पी एम
अमृत काल: 10:06 पी एम से 11:54 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:33 ए एम, 19 नवंबर
व्रत विधि
प्रातः स्नान कर शिव और हनुमानजी का स्मरण करें.
व्रत का संकल्प लें और दिनभर सात्त्विकता बनाए रखें.
फलाहार या निर्जल व्रत करें (शक्ति अनुसार).
संध्या समय स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें.
दीप जलाकर “ॐ नमः शिवाय” और “हनुमान चालीसा” का जप करें.
शिव और हनुमान जी की आरती करें और प्रदोष व्रत कथा सुनें.
रात में प्रसाद ग्रहण कर व्रत का समापन करें.
अवसर हो तो दानपुण्य, गौसेवा और जरूरतमंदों की सहायता करें.
आज का दिन शिवजी की और हनुमान जी भक्ति और पुण्य कमाने के लिए बहुत शुभ है. मंगल प्रदोष व्रत रखने से भगवान शिव और मां पार्वती के साथ-साथ हनुमानजी की भी कृपा मिलती है और जीवन में शांति, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि बढ़ती है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…