खेल

भारत-पाक मुकाबले में क्यों नहीं हुआ हैंडशेक? क्या गौतम गंभीर थे टीम इंडिया के इस फैसले की वजह?

IND vs PAK: Asia Cup 2025 के रविवार के मैच में भारत ने पाकिस्तान को पूरी तरह से मात दी, लेकिन क्रिकेट के बजाय मैच के बाद ‘No Handshake’ विवाद ही चर्चा में रहा. भारतीय कप्तान सुर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा और अन्य खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. यहां तक कि जब पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़े, तो उनके सामने दरवाजा बंद कर दिया गया.

क्यों नहीं हुआ हैंडशेक?

मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रेजेंटेशन समारोह में सुर्यकुमार यादव ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संदेश देने के लिए लिया गया था. हालांकि, यह विचार अकेले सुर्यकुमार का नहीं था.

गंभीर का अहम रोल

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने यह निर्णय सुझाया. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाएं और किसी भी तरह की बातचीत से बचें. गंभीर ने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर समय न गंवाना चाहिए और केवल खेल पर ध्यान देना चाहिए.

उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया से दूरी बनाओ, केवल अपने खेल पर ध्यान दो. जो कुछ पहलगाम में हुआ उसे न भूलो. हैंडशेक मत करो, बातचीत मत करो, बस मैदान में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो और जीत हासिल करो.”

ये भी पढ़ें- पाक टीम को लगी मिर्ची! हाथ नहीं मिलाया तो बौखलाया पाकिस्तान, अब क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?

भारतीय टीम की प्रतिक्रिया

सुर्यकुमार ने मैच के बाद कहा कि यह जीत भारतीय सेना को समर्पित है, खासकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलताओं के लिए. उनका कहना था कि इस तरह का कदम टीम की भावनाओं और देशभक्ति को दर्शाता है.
इस रविवार का मैच एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत का पहला सामना था. दोनों टीमों के बीच सुपर 4 राउंड में फिर से मुकाबला हो सकता है. इसके अलावा, अगर दोनों टीम फाइनल तक पहुँचती हैं, तो अंतिम मुकाबले में भी भारत-पाक का सामना होना लगभग तय है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

21 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

49 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

1 hour ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

3 hours ago