खेल

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

IND vs NZ ODI Team Update: न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी रोमांचक वनडे सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के स्क्वाड में एक और बड़ा और अहम बदलाव कर दिया है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने बड़ा दांव खेलते हुए जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी (Aqib Nabi) को शुरुआती तीन मैचों के लिए भी स्क्वाड में शामिल कर लिया है.

इससे पहले नबी को केवल आखिरी दो मैचों के लिए जोड़ा गया था, लेकिन प्रसिद्ध के बाहर होने से उनकी किस्मत पूरी तरह चमक गई है.

आकिब नबी ने मारी एंट्री (Auqib Nabi replace Prasidh Krishna)

आकिब नबी के लिए पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ इंटरनेशनल डेब्यू भले ही गेंदबाजी के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं रहा था, जहां उन्होंने अपने पहले मैच में 84 रन लुटा दिए थे, इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट और हेड कोच ने उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा बनाए रखा. वेस्टइंडीज सीरीज के बाद नबी ने घरेलू मैदान पर जबरदस्त वापसी की. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए और अहम 32 रन भी बनाए. इसके बाद इंडिया-ए के लिए खेलते हुए न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैच में उन्होंने दोनों पारियों में कुल 6 विकेट झटके और बल्ले से भी 43 रनों का शानदार योगदान दिया.

लिस्ट-ए क्रिकेट में शानदार है रिकॉर्ड(IND vs NZ ODI Team Update)

आकिब नबी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह नई गेंद से स्विंग कराने के साथ-साथ निचले क्रम पर आकर आक्रामक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. उनके लिस्ट-ए करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 37 मैचों में 56 विकेट झटके हैं, और घरेलू क्रिकेट में उनके नाम एक शानदार शतक भी दर्ज है. यही वजह है कि चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है.

आखिरी दो मैचों में नहीं खेलेंगे ये खिलाड़ी

न्यूजीलैंड सीरीज को लेकर बीसीसीआई द्वारा जारी IND vs NZ ODI Team Update के मुताबिक, टीम में कुछ अन्य रणनीतिक बदलाव भी किए गए हैं. आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए कप्तान शुभमन गिल और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी सीरीज के आखिरी दो वनडे मुकाबलों (13 और 15 नवंबर) में हिस्सा नहीं लेंगे.

पहले 3 ODI के लिए भारत का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, आकिब नबी.

आखिरी 2 ODI के लिए भारत का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.

यह भी पढ़ें-सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

17 minutes ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

35 minutes ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

39 minutes ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

46 minutes ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

1 hour ago

बयानवीर राहुल गांधी! विदेश धरती, 10 साल, 18 बयान और हर बार सियासी बवाल; देखें पूरी लिस्ट

Rahul Gandhi Controversial Statements Abroad: शिकागो विश्वविद्यालय में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने राहुल गांधी…

1 hour ago