खेल

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे फॉर्मेट से लिया संन्यास, T20 World Cup पर करेंगे फोकस

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने सोमवार को वनडे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. मैक्सवेल ने अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप और अन्य ग्लोबल टी20 प्रतिबद्धताओं पर फोकस करने के लिए ये कदम उठाया है.

Glenn Maxwell का अब तक का सफर

मैक्सवेल ने अगस्त 2012 में अपना पहला वनडे मैच खेला था. इस फॉर्मेट में उन्होंने 149 मैच खेले. मैक्सवेल ने वनडे करियर में कुल 3,990 रन बनाए, जिसमें एक दोहरा शतक, चार शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं. मैक्सवेल ने 4 मार्च 2025 को भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान आखिरी वनडे मैच खेला था.

टी20 वर्ल्ड कप पर करेंगे फोकस

मैक्सवेल चाहते हैं कि वह अगले साल भारत और श्रीलंका में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के अलावा बिग बैश लीग और अन्य ग्लोबल प्रतिबद्धताओं की तैयारी करें. उन्होंने स्वीकार किया है कि अब वह लगातार वनडे में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की स्थिति में नहीं हैं.

मैक्सवेल ने ‘फाइनल वर्ड पॉडकास्ट’ में कहा, “मुझे लगा कि मैं टीम को थोड़ा निराश कर रहा हूं, क्योंकि मेरी बॉडी कंडीशन के हिसाब से रिएक्ट कर रही है. मैंने (चयनकर्ताओं के अध्यक्ष) जॉर्ज बेली के साथ बातचीत की और उनसे पूछा कि आगे के बारे में उनके क्या विचार हैं.”

मैं अपने स्वार्थ के लिए नहीं खेलना चाहता-Glenn Maxwell

मैक्सवेल ने आगे कहा, “हमने 2027 विश्व कप के बारे में बात की और मैंने उनसे कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं इसमें सफल हो पाऊंगा, अब समय आ गया है कि पोजिशन के लिए दूसरे खिलाड़ी देखे जाएं. मैंने हमेशा कहा कि अगर मुझे लगता है कि मैं अभी भी खेलने के लिए फिट अच्छा हूं तो, मैं अपनी जगह नहीं छोड़ूंगा. मैं सिर्फ कुछ सीरीज के लिए बने रहना नहीं चाहता था. अपने स्वार्थ के लिए नहीं खेलना चाहता था.

वनडे फॉर्मेट में मैक्सवेल ने अपनी सर्वोच्च पारी वनडे वर्ल्ड कप-2023 के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में खेली थी. इस मैच में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 293 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 128 गेंदों पर नाबाद 201 रन जड़े थे. मैक्सवेल ने अपनी सबसे बेहतरीन पारी के बारे में कहा, “मैं बेहद भाग्यशाली हूं कि मुझे अपना पल मिल पाया. यह मेरा सर्वश्रेष्ठ है. आप इसे स्वीकार कर सकते हैं या छोड़ सकते हैं, लेकिन मेरे पास बस इतना ही है.”

ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा, “ग्लेन को वनडे फॉर्मेट के सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक के रूप में जाना जाएगा, जिन्होंने दो बार वनडे वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी. मैदान में बल्लेबाजी के अलावा उनकी ऊर्जा, गेंदबाजी और लंबे समय तक खेलना शानदार रहा है. सौभाग्य से, उनके पास अभी भी टी20 फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया को देने के लिए बहुत कुछ है. सब कुछ ठीक रहा तो अगले 12 महीनों में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.”

यह भी पढ़ें- IPL 2025 : 14 में से 11 बार, जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब

इस ऑलराउंडर ने आखिरी बार आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेला था, लेकिन उंगली में फ्रैक्चर होने की वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. उम्मीद है कि वे यूएस में मेजर लीग क्रिकेट के लिए समय पर फिट हो जाएंगे. ये लीग दो हफ्तों से भी कम समय में शुरू होने जा रही है. कैरेबियन दौरे के लिए मैक्सवेल के ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में शामिल होने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

5 minutes ago

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…

14 minutes ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

15 minutes ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

22 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

26 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

27 minutes ago