खेल

हार्दिक पंड्या की नई गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा तेज, रिश्ते की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. नताशा स्टैंकोविक से अलगाव और ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया से ब्रेकअप की खबरों के बाद अब चर्चा है कि हार्दिक मॉडल और एक्ट्रेस माहीका शर्मा को डेट कर रहे हैं.

कौन है नई गर्लफ्रेंड?

माहीका शर्मा कोई आम चेहरा नहीं हैं. उन्होंने कई बड़े डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया है और म्यूजिक वीडियो व शॉर्ट फिल्मों में भी नजर आई हैं. 2024 में उन्हें इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में ‘मॉडल ऑफ द ईयर’ का खिताब मिला था. पढ़ाई में भी वह तेज रही हैं. 10वीं में 10 CGPA स्कोर करने के बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की. हालांकि उनके माता-पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर या इंजीनियर बनें लेकिन माहीका का सपना कैमरे के सामने आने का था.

कैसे की मॉडलिंग की शुरुआत?

मॉडलिंग की शुरुआत उन्होंने गुजरात और दिल्ली के लोकल पेजेंट्स से की और धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाई. फिटनेस की दीवानी माहीका ने कॉलेज के बाद योगा टीचर ट्रेनिंग भी पूरी की. 2024 में एक मेकअप एलर्जी के चलते आंखों में इंफेक्शन हो गया था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रैंप वॉक किया—जिससे उनकी प्रोफेशनल अप्रोच की खूब तारीफ हुई.

इसे भी पढ़ें-Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद ने पकड़ा तूल, PCB ने ICC को दी बहिष्कार की धमकी

फैंस की प्रतिक्रियाएं

अब जब हार्दिक (Hardik Pandya) और माहीका के रिश्ते की अफवाहें सामने आईं तो सोशल मीडिया पर फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ ने मजाक में कहा, “नया टूर्नामेंट, नई गर्लफ्रेंड.” वहीं कुछ लोगों ने कहा कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त भी हो सकते हैं.
हार्दिक का जैस्मिन वालिया के साथ रिश्ता भी काफी चर्चा में रहा था. दोनों को ग्रीस ट्रिप पर साथ देखा गया था और जैस्मिन कई मैचों में हार्दिक को चीयर करती नजर आई थीं. हार्दिक और नताशा ने 2020 में शादी की थी और इस साल की शुरुआत में अलग होने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि उनका बेटा अगस्त्य हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेगा.
अब देखना ये है कि क्या हार्दिक और माहीका वाकई एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या ये सिर्फ अफवाह है. लेकिन इतना तय है कि फैंस की दिलचस्पी इस नए रिश्ते को लेकर काफी बढ़ गई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

16 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago