खेल

प्रसिद्ध कृष्णा की चौकड़ी ने तोड़ी लखनऊ की कमर! GT ने 7 विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत

GT vs LSG IPL 2026: गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.

यह आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की चार मुकाबलों में दूसरी जीत रही. यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर मौजूद है. वहीं, 4 में से 2 मुकाबले गंवाकर लखनऊ सुपर जायंट्स छठे स्थान पर है.

रविवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए. टीम ने 14 के स्कोर पर मिचेल मार्श (11) का विकेट खो दिया था. यहां से एडेन मार्करम ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ दूसरे विकेट के लिए 16 गेंदों में 31 रन जोड़े.

पंत 11 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद मार्करम ने आयुष बडोनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े.

निकोलस पूरन ने बनाए 35 रन

बडोनी 9 रन, जबकि मार्करम 21 गेंदों में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद निकोलस पूरन ने अब्दुल समद के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 गेंदों में 35 रन जुटाए. पूरन ने टीम के खाते में 19 रन का योगदान दिया, जबकि समद और मुकुल चौधरी ने 18-18 रन जुटाए.

विपक्षी खेमे से प्रसिद्ध कृष्णा ने 28 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि अशोक शर्मा ने 2 विकेट निकाले. कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट प्राप्त किया.

इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. सलामी जोड़ी के रूप में साई सुदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की.

जोस बटलर ने बनाए 60 रन

सुदर्शन 14 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद जोस बटलर ने गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 गेंदों में 84 रन की साझेदारी की. गिल 40 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बटलर ने 37 गेंदों में 11 चौकों के साथ 60 रन जुटाए.

ये भी पढ़ें- LSG vs GT: इकाना में गेंदबाजों का जलवा, गुजरात ने लखनऊ को 165 पर रोका

टीम ने 135 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. यहां से वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 21) ने राहुल तेवतिया (नाबाद 10) के साथ चौथे विकेट के लिए 18 गेंदों में 30 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 8 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई. विपक्षी खेमे से मोहम्मद सिराज, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

1 hour ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

2 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

2 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

3 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago