खेल

हरमनप्रीत कौर का धमाका: टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की नंबर-1 कप्तान बनीं

Harmanpreet Kaur: साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए भले ही मैदान से अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी बल्लेबाजी से एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, जिस पर हर भारतीय को गर्व होगा. जोहान्सबर्ग के ऐतिहासिक वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में हरमनप्रीत ने कप्तानी पारी खेलते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से दर्ज करा लिया है.

चमारी अटापट्टू को पछाड़ा, बनीं ‘क्वीन ऑफ टी20’

इस मैच में हरमनप्रीत ने 66 रनों की तूफानी पारी खेली. इसी के साथ वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने श्रीलंका की दिग्गज कप्तान चमारी अटापट्टू (3016 रन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब हरमनप्रीत के नाम बतौर कप्तान 138 मैचों में 3017 रन दर्ज हो गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि वह और चमारी अटापट्टू ही दुनिया की ऐसी दो महिला कप्तान हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में कप्तानी करते हुए 3000 रनों का आंकड़ा पार किया है.

रिकॉर्ड्स की फेहरिस्त में सबसे आगे

हरमनप्रीत का यह सफर शानदार रहा है. उन्होंने अब तक अपनी कप्तानी में 125 पारियों में बल्लेबाजी की है, जहां उनका औसत 32.79 का रहा है. उनके बल्ले से इस दौरान एक शानदार शतक और 14 अर्धशतक निकले हैं. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स जैसी दिग्गज भी अब उनसे काफी पीछे छूट गई हैं.

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन (T20I):

हरमनप्रीत कौर (भारत): 3017 रन

चमारी अटापट्टू (श्रीलंका): 3016 रन

मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया): 2619 रन

चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड): 2529 रन

ये भी पढ़ें- IPL 2026: संजू सैमसन का शतक और नूर-अकील की फिरकी से CSK ने मुंबई को करारी दी शिकस्त

टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी

एक तरफ जहां कप्तान का बल्ला आग उगल रहा है, वहीं टीम का प्रदर्शन चिंता का सबब बना हुआ है. साउथ अफ्रीका ने तीसरे मैच में भारत के 192 रनों के विशाल लक्ष्य को महज 16.3 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. सीरीज के शुरुआती तीनों मैचों में मिली करारी हार ने भारतीय गेंदबाजी की पोल खोल कर रख दी है.

12 जून से इंग्लैंड में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले यह प्रदर्शन भारतीय फैंस को परेशान करने वाला है. अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में अपनी दावेदारी मजबूत करनी है, तो उन्हें अपनी ‘बेस्ट इलेवन’ और कमजोर गेंदबाजी यूनिट पर तुरंत काम करना होगा. कप्तान ने अपना काम कर दिया है, अब बारी बाकी खिलाड़ियों की है कि वे सही समय पर लय हासिल करें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

29 minutes ago

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

44 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

1 hour ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

1 hour ago