New York Celebration Asia Cup: दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंद दिया. पाकिस्तान पर भारत की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है. चाहे वो मुंबई हो या दुबई, हर जगह भारतीय टीम के प्रशंसक पाकिस्तान पर भारत की इस जीत का जश्न मना रहे हैं. इसी तरह का जश्न अमेरिका में भी मनाया जा रहा है. अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी भारतीय प्रसंशकों ने जश्न मनाया.
भारतीय टीम ने तिलक वर्मा के शानदार अर्ध शतक और संजू सैमसन और शिवम दुबे की बेहतरीन साझेदारियों की वजह से भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर महत्वपूर्ण जीत हासिल की. इसी जीत के साथ भारत 9वीं बार एशिया कप को हासिल करने में सफल रहा.
भारत की इस शानदार जीत पर एक प्रशंसक ने भारतीय टीम की सराहना की. उसने कहा,
मैच काफी दिलचस्प था. आखिरी ओवर में मैच काफी रोमांचक हो गया. हमने एशिया कप में पाकिस्तान को तीन बार हराया है. यह बहुत ही गर्व की बात है. तिलक वर्मा ने काफी बेहतरीन बल्लेबाजी की. जिसकी बदौलत हमने एशिया कप 2025 पर जीत दर्ज की.
वहीं एक भारतीय टीम के प्रशंसक ने पाकिस्तान पर भारत की जीत पर न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच का यह मैच बहुत रोमांचक था. हमारी टीम ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया. जिसकी वजह से हम बेहद खुश हैं.
एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने भारत को 147 रनों का टारगेट दिया था. जिसे भारतीय टीम ने 5 विकेट हासिल कर बना दिया. भारत की इस जीत पर न्यूयॉर्क में एक भारतीय प्रशंसक ने कहा कि भारत ने फाइनल मैच जीत लिया है. जिसकी वजह से हम बेहद खुश हैं. हम सभी इस पल का आनंद ले रहे हैं.
मैच की बात करें तो, भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. साहिदजादा फरहान ने पाकिस्तान के लिए 38 गेंदों पर 57 रन बनाये. वहीं फखर जमान ने 35 गेंदों पर 46 रन ठोंके. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई.
हालांकि ओपनरों के ढहने के बाद पाकिस्तानी टीम संभल नहीं पाई. पाकिस्तानी बैट्समैन्स स्पिनरों के सामने जूझते नजर आए. वरुण चक्रवर्ती ने जहां 30 रन देकर 2 विकेट निकाले. वहीं कुलदीप यादव ने 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किया. जिसकी वजह से पूरी पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर ऑल आउट हो गई.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी काफी खराब रही. भारतीय टीम ने 20 रनों पर 3 विकेट खो दिये थे. हालांकि तिलक वर्मा (53 गेंदों में 69* रन, 3 चौके और 4 छक्के) और संजू सैमसन (21 गेंदों में 24 रन, 2 चौके और 1 छक्के) ने 57 रनों की साझेदारी कर भारत को मैच में वापस ला दिया. इसके बाद शिवम दुबे ने 22 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 33 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं छठे विकेट के लिए मैदान पर उतरे रिंकू सिंह ने विनिंग चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी.
– भारत एक्सप्रेस
IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…
CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…
राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…
Lucknow News: लखनऊ में 28 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत से हड़कंप…
भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…
NEET UG Age Limit: नीट यूजी में बिना किसी उम्र सीमा के 70 साल तक…