खेल

250 रन बनाकर भी हारी टीम इंडिया, गावस्कर ने बताया गंभीर, श्रेयस या कुलदीप; कौन हैं जिम्मेदार?

Ind vs wi t20: भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 मुकाबले में 249 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन इसके बावजूद जीत हासिल नहीं कर सकी. वेस्टइंडीज ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए भारत के गेंदबाजों की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया. शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड की तूफानी पारियों के दम पर मेजबान टीम ने 9 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस हार के बाद सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतने बड़े स्कोर का बचाव करने में भारतीय टीम कहां चूक गई. पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी टीम इंडिया की हार की वजह बताई है.

गावस्कर ने इस फैसले पर उठाए सवाल

सुनील गावस्कर के मुताबिक, मुकाबले में एक ऐसा मोड़ आया, जहां भारतीय टीम की रणनीति गलत साबित हुई. उन्होंने सातवें ओवर में शिवम दुबे को गेंदबाजी सौंपने के फैसले पर सवाल उठाए. गावस्कर का मानना है कि शुरुआती छह ओवर में भारतीय तेज गेंदबाजों ने तीन विकेट लेकर वेस्टइंडीज को दबाव में डाल दिया था. ऐसे में सातवें ओवर में भी किसी तेज गेंदबाज को गेंद थमानी चाहिए थी.

मैच के बाद हॉटस्टार पर अपनी राय रखते हुए गावस्कर ने कहा कि उस समय अर्शदीप सिंह से गेंदबाजी कराई जा सकती थी. संभव था कि वह एक और विकेट निकाल देते और वेस्टइंडीज की मुश्किलें बढ़ जातीं. इसके बजाय शिवम दुबे को गेंदबाजी पर लाने से विपक्षी बल्लेबाजों को संभलने और खुलकर खेलने का मौका मिल गया.

होप और रदरफोर्ड ने पलट दी बाजी

वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 58 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. भारतीय गेंदबाजों के पास मुकाबले पर पकड़ मजबूत करने का मौका था, लेकिन शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने पूरा खेल बदल दिया.

होप ने महज 45 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए, जबकि रदरफोर्ड ने 37 गेंदों में 84 रन की आतिशी पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी हुई. सातवें ओवर में बने 14 रन ने भी वेस्टइंडीज की पारी को रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद भारतीय गेंदबाज लगातार दबाव में नजर आए.


ये भी पढ़ें: रांची T20 में 501 रन का धमाका! छक्कों की बारिश के बीच वेस्टइंडीज ने भारत को चौंकाया


बल्लेबाजों को दोष देना सही नहीं: गावस्कर

गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों का बचाव करते हुए कहा कि टीम का स्कोर उनकी उम्मीद से भी ज्यादा था. उन्हें लगा था कि भारत 235 से 240 रन तक पहुंचेगा, लेकिन टीम ने 249 रन बना दिए. ऐसे में बल्लेबाजों को हार का जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं होगा. उनके मुताबिक, गेंदबाजों को अपनी रणनीति के मुताबिक बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था. इस हार के साथ टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. अब भारतीय टीम की नजर अगले मुकाबले में वापसी करने पर होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

25 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

39 minutes ago

‘सुरक्षा से कोई समझौता नहीं…’: जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर गाजियाबाद से दिल्ली बॉर्डर तक कड़ी किलेबंदी

Jantar Mantar Protest: CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर नोएडा और गाजियाबाद में अलर्ट. दिल्ली…

40 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर अवमानना याचिका दायर

दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर रोक लगाने के…

45 minutes ago