खेल

India Vs WI Test Series: केएल राहुल का अर्धशतक, पहले दिन की समाप्ति पर भारत का स्कोर 121/2, सिराज ने लिए 4 विकेट

India Vs WI Test Series: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट में पहले दिन की समाप्ति पर भारतीय टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली. भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं. केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं.

भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने एक बार फिर मजबूत शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की. जायसवाल 54 गेंद पर 36 रन बनाकर जायडेन सील्स का शिकार बने. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए साई सुदर्शन 7 रन बनाकर आउट हो गए.

सिराज और बुमराह ने वेस्ट इंडिज की पारी समेट दी

केएल राहुल ने एक बार फिर संयम से भरपूर 53 रन की पारी खेली है. वह क्रीज पर मौजूद हैं. 114 गेंद की अपनी पारी में वह 6 चौके लगा चुके हैं. उनके साथ शुभमन गिल 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच 31 रन की साझेदारी हुई है. दूसरे दिन भारत को वेस्टइंडीज पर बड़ी बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी इन दोनों पर होगी.

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 162 रन पर समेट दिया. वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने 32, शाई होप ने 26 और कप्तान रॉस्टन चेज ने 24 रन बनाए.

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) की जोड़ी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हुई. पारी की शुरुआत में सिराज बुमराह (Bumrah) से भी ज्यादा असरदार रहे. सिराज ने 14 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह ने 14 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए. कुलदीप यादव ने 6.1 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए. वाशिंगटन सुंदर को भी एक विकेट मिला.

भारत की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

रोस्टन चेज (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक एथनाजे, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, जोहान लेने, जायडेन सील्स.


ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: ट्रॉफी विवाद में नया मोड़, BCCI और PCB में गरम बहस, ट्रॉफी चोर नकवी ने मांगी माफी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago