खेल

हरमनप्रीत ने भांगड़ा करते हुए ली ट्रॉफी, जय शाह के छुए पैर

India Women Cricket Team: भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में 2 नवंबर 2025 की शाम एक यादगार पल बन गई. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर ये बड़ी उपलब्धि हासिल की.

तीसरी कोशिश में सफलता

इससे पहले भारत दो बार, 2005 और 2017 में फाइनल तक पहुंचा था लेकिन जीत नहीं मिली थी. इस बार तीसरी कोशिश में टीम इंडिया ने कोई गलती नहीं की और शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

हरमनप्रीत कौर ने जीता दिल

मैच के बाद प्रजेन्टेशन सेरेमनी में जो नजारा देखने को मिला, उसने फैंस का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि हरमनप्रीत कौर भांगड़ा करते हुए ICC चेयरमैन जय शाह के पास ट्रॉफी लेने पहुंचती हैं. उनका ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

संस्कृति की झलक

ट्रॉफी लेने से पहले हरमनप्रीत ने जय शाह के पैर भी छुए, जो भारतीय संस्कृति की झलक दिखाता है. हालांकि जय शाह उन्हें रोकते हुए मुस्कराते नजर आए. इसके बाद उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत की बधाई भी दी.

ये भी पढ़ें-खूब लड़ी मर्दानी वो…! Laura Wolvaardt की मेहनत बेकार, भारत से हार के बाद छलके आंसू, बनाया टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

हरमनप्रीत की ये भावनात्मक और जोशीली प्रतिक्रिया इस बात का प्रतीक है कि ये जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं बल्कि सालों की मेहनत, संघर्ष और सपनों की पूर्ति है. भारत की बेटियों ने जो कर दिखाया है वो आने वाली पीढ़ियों को खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

हिंदू ही नहीं, ईसाइयों पर भी जहालत…पाकिस्तान के ऐसे हैं हालात! ईशनिंदा के नाम पर फूंक डाले घर-दुकान

Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…

34 minutes ago

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

41 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

51 minutes ago