IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की अंतिम सूची घोषित कर दी गई है. 16 दिसंबर को अबूधाबी में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे (स्थानीय समय 1 बजे UAE) से नीलामी शुरू होगी. इस बार कुल 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. कुल 350 खिलाड़ियों में 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. इनमें 224 अनकैप्ड भारतीय व 14 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी हैं, जिससे साफ है कि इस बार नीलामी में युवा प्रतिभाओं की भरमार रहने वाली है.
सबसे ऊंचा बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है और इस ब्रैकेट में 40 खिलाड़ी शामिल हैं. वेदांत में वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई इस बार 2 करोड़ बेस प्राइस वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन को संभावित सबसे महंगा पिक माना जा रहा है.
क्विंटन डिकॉक, दुनिथ वेलालगे और जॉर्ज लिंडे को फ्रेंचाइजी के अनुरोध पर अंतिम सूची में जोड़ा गया है. कुल 35 खिलाड़ियों को अतिरिक्त रूप से शामिल किया गया है. नीलामी की शुरुआत कैप्ड खिलाड़ियों से होगी और 70वें खिलाड़ी के बाद एक्सिलरेटेड राउंड शुरू होगा. 10 टीमों के पास कुल 77 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें 31 विदेशी स्लॉट शामिल हैं. सबसे बड़ा पर्स कोलकाता नाइट राइडर्स (₹64.30 करोड़) के पास है और इनके पास कुल 13 स्लॉट खाली हैं.
इंग्लैंड के 21 और ऑस्ट्रेलिया के 19 खिलाड़ी लिस्ट में हैं. दक्षिण अफ्रीका के 15, न्यूजीलैंड के 16, श्रीलंका के 12 और अफगानिस्तान के 10 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगे.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…