MI vs RCB
MI vs RCB Players Battle: रविवार (12 अप्रैल) को आईपीएल 2026 (IPL 2026) का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) का यह मैच काफी रोमांचक भरा होने वाला है. मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया. इसी के साथ मैच में कई रोमांचक जोड़ियां आमने-सामने होंगी, जिनकी भिड़ंत देखना काफी दिलचस्प होगा.
एक तरफ हैं विश्व के सबसे महान बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनर विराट कोहली (Virat Kohli), तो दूसरी तरफ हैं विश्व के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah). विराट-बुमराह का यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है. दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए काफी समय से साथ खेलते आ रहे हैं, लेकिन इस बार ये दोनों आमने-सामने नजर आएंगे.
अब तक विराट ने बुमराह के खिलाफ 17 पारियां खेली हैं, जिसमें वह 5 बार आउट हो चुके हैं. इसके बावजूद कोहली ने इस गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की है और 148.51 के स्ट्राइक रेट से 150 रन बनाए हैं. इसका मतलब है कि बुमराह ने उन्हें कई बार परेशान जरूर किया है, लेकिन कोहली रन बनाने से पीछे नहीं हटते. अब इस मुकाबले में दोनों के बीच कैसी जंग देखने को मिलती है, यह दिलचस्प रहेगा.
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) के बीच भी IPL में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. रोहित ने भुवनेश्वर के खिलाफ 16 पारियों में 69 गेंदों पर 94 रन बनाए हैं, और उनका स्ट्राइक रेट 136.23 रहा है. इस दौरान भुवनेश्वर उन्हें सिर्फ एक बार आउट कर पाए हैं. आंकड़ों से साफ है कि रोहित का पलड़ा इस मुकाबले में थोड़ा भारी रहा है. लेकिन आज के मैच में क्या होगा इसपर सबकी नजरें टिकी हैं.
वहीं हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) का मुकाबला भी खास है क्योंकि दोनों भाई एक-दूसरे के सामने खेलते हैं. अब तक IPL में क्रुणाल ने हार्दिक को 5 पारियों में गेंदबाजी की है. इस दौरान हार्दिक ने उनके खिलाफ 29 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 93.54 रहा है, जबकि क्रुणाल उन्हें सिर्फ एक बार आउट कर पाए हैं. इस मैच में दोनों भाइयों के बीच मुकाबला देखना काफी दिलचस्प होगा.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: मैदान पर भिड़े खिलाड़ी और अंपायर! ऋतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना, तो बिना मैच खेले नप गए नीतीश राणा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 (RCB Playing 11): विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 (MI Playing 11): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…